अपडेटेड 27 January 2024 at 09:21 IST
Shaniwar Ke Totke: जीवन की परेशानियों को करना है खत्म? तो शनिवार को करें लौंग के ये उपाय
Shaniwar के दिन अपनाए गए कुछ उपाय लोगों के जीवन से कई परेशानियों को खत्म कर सकते हैं, आइए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shaniwar Ke Laung Ke Totke: धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के मुताबिक फल देते हैं। कहा जाता है कि अगर यह किसी पर क्रोधित हो जाएं तो उसे राजा से रंक बना देते हैं और अगर किसी पर प्रसन्न हो जाएं तो उसके सारे कष्टों को दूर कर देते हैं। वहीं अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में इनकी स्थिति कमजोर हो तो उसे भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हर कोई इन्हें प्रसन्न रखने की कोशिश करता है।
वहीं Shani Dev को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में पूजा-पाठ के साथ कई उपायों के बारे में बताया गया है। ऐसा ही एक उपाय लौंग से भी जुड़ा है जिसे करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन से सभी परेशानियों को दूर करते हैं। आइए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानते हैं।
घर में होती है कलह, तो करें ये उपाय
अगर किसी के घर में अक्सर लड़ाई झगड़े और कलह होती रहती है, तो पीछे शनि दोष और नकारात्मक ऊर्जा होती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही इसमें एक लौंग डाल दें। ऐसा करने पर कर में शांति का वास होता है और घर के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बढ़ता है।
यह भी पढ़ें… Sakat Chauth: सकट चौथ पर कैसे करें भगवान गणेश की पूजा, क्या हैं इसके नियम; जानें सब कुछ
Advertisement
हर काम में चाहिए सफलता तो करें ये काम
अगर किसी व्यक्ति को रात-दिन कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो ऐसा व्यक्ति शनिवार की रात घर में सरसों तेल का दीपक जलाए। साथ ही इसमें दो लौंग के साथ एक कपूर की टिकिया डाल दें। लगातार 4 शनिवार ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं।
बीमारियों को दूर करने के लिए
अगर अक्सर आपके घर में बीमारियां और दुर्घटना जैसी परेशानिया होती रहती है, तो ऐसे में आपको भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना करने के साथ ही शनिवार की शाम टोटका भी आजमाना चाहिए। इसके लिए घर में तेल का दीपक जलाकर उसमें 3 लौंग डाल दें। अब इस दीपक को पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। इससे बीमारियां दूर हो जाएंगी।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 26 January 2024 at 23:59 IST