अपडेटेड 27 February 2024 at 20:14 IST
Shani Dev: इन बातों से नाराज होते हैं शनि देव, प्रकोप से बचना चाहते हैं तो न करें ये काम
न्याय के देवता माने जाने वाले सूर्य पुत्र शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ऐसे में कुछ कामों को करने से शनि महाराज नाराज हो जाते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Shani Dev Kyo Naraz Hote Hai: न्याय के देवता माने जाने वाले सूर्य पुत्र शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव शुभ होते है या उसके कर्मों से प्रसन्न होते हैं वह उसके में सुख और सौभाग्य की बरसात कर देते हैं, लेकिन अगर किसी पर नाराज हो जाएं तो उसका जीवन दुखों से भर देते हैं। ऐसे में इन्हें गुस्सा दिलाने की भूल न करें।
हालांकि बहुत सारे लोग जाने-अनजाने कुछ ऐसे कार्यों को करते हैं, जिसके कारण उन पर शनि देव की वक्र या कू दृष्टि पड़ने लगती है। उस व्यक्ति के गलत कर्म और व्यवहार से शनि देव नाराज हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वह कौन से काम हैं, जिन्हें करने से शनि महाराज की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।
शनि देव के नाराज होने के क्या हैं संकेत
- जिन लोगों से शनि देव नाराज होते हैं उन्हें हमेशा मन में बेचैनी और घबराहट रहने लगती है।
- शनि महाराज की नाराजगी का एक संकेत अचानक धन हानि होना भी है।
- जब आपके बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं, तो इसका मतलब होता है कि आप पर शनि देव की कू दृष्टि पड़ रही है।
- जब आप बात बात में झूठ बोलने लगते हैं और आपकी सेहत भी खराब रहने लगती है, तो इसका मतलब होता है कि आपकी कुंडली में शनि देव ठीक नहीं चल रहे हैं।
- वहीं अगर कोई व्यक्ति कोर्ट केस के मामलों या वाद विवाद में उलझ जाते हैं, तो इसका मतलब भी यही होता है कि आप पर शनि देव नाराज हैं।
इन कामों को करने से शनि देव होते हैं नाराज
गरीब के साथ न करें ये काम
जब कोई व्यक्ति किसी गरीब की मदद करने की बजाय उसे परेशान करता है या कष्ट पहुंचाता है, तो उससे शनिदेव नाराज होते हैं और उन पर शनि की अशुभ दृष्टि रहती है।
शनि देव को बिल्कुन नहीं पसंद ये काम
अगर कोई व्यक्ति हमेशा गंदगी में रहता है और आलस्य के चलते सफाई नहीं करता हैं। ऐसे व्यक्ति को शनि देव बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को शनि की कू दृष्टि का सामना करना पड़ता है।
Advertisement
बेजुबानों को परेशान करना
अगर आप जानवरों को तंग करते हैं, तो सावधान हो जाएं। बेजुबानों को परेशान करने वालों से शनिदेव सख्त नफरत करते हैं।
बुजुर्गों का अपमान न करें
जो लोग अपने बड़ों और बुजुर्गों का अपमान करते हैं, उनसे भी शनि नाराज रहते है और उन जातकों की कुंडली में शनिदोष रहता है।
Advertisement
यह भी पढ़ें… Beauty Tips: बदलते मौसम में स्किन हो रही है खराब? अपनाए ये ब्यूटी टिप्स, खिल उठेगा चेहरा
दूसरों से न करें छल-कपट
अगर आप दूसरों के प्रति छल, कपट की भावना रखते हैं, उनसे घृणा करते हैं तो आपसे शनि नाराज रह सकते हैं। साथ ही जो लोग चोरी करते हैं उन्हें भी शनि देव की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।
मंदिर न जानें वालों से होते हैं नाराज
जो लोग मंदिर नहीं जाते और देवी-देवताओं का अनादर करते हैं, उन्हें शनि का प्रकोप झेलना पड़ता है। शनिदेव उनको कष्ट देते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 27 February 2024 at 19:28 IST