अपडेटेड 18 January 2024 at 23:25 IST
Shami Plant Puja: क्यों करते हैं शमी पौधे की पूजा? जानें इसका कारण और धार्मिक महत्व
Vastu: हिंदू धर्म में कई सारे पौधों को पूजनीय स्थान दिया गया है। इन्हीं में एक शमी का पौधा भी शामिल है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी पूजा क्यों की जाती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Kyo Ki Jati Hai Shami Plant Ki Puja: हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधे ऐसे हैं जिन्हें पवित्र और पूजनीय माना गया है। इन्हीं में से एक शमी का पौधा भी है। शास्त्रों में इसे बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है। साथ ही इसकी पूजा का विधान है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शमी के पौधे की पूजा क्यों की जाती हैं और इसके पीछे क्या महत्व है? नहीं तो चलिए आज इसके बारे में जानते हैं।
इस वजह से की जाती है शमी की पूजा?
- शमी के पौधे की पूजा करने के पीछे कई धार्मिक मान्यताएं है।
- रामायण के मुताबिक भगवान राम और रावण के बीच युद्ध शुरू होने से पहले राम जी ने शमी के पेड़ की पूजा की थी। जिसके बाद उन्होंने रावण का वध करके उसपर विजय प्राप्त की थी।
- इसके अलावा यह भी धार्मिक मान्यता है कि शमी का पत्ता भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इसे उनकी पूजा में शामिल करने पर वह बेहद प्रसन्न होते हैं।
- शास्त्रों में शमी के पौधे को शनिदेव से भी जोड़ा गया है। कहते हैं कि इस पौधे की पूजा करने से शनिदोष का प्रभाव कम होता है। इसलिए लगभग हर हिंदू घर में शमी के पौधे की पूजा की जाती है।
वास्तु में शमी के पौधे की पूजा का क्या है महत्व?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक शमी का पौधा बहुत ही शुभ होता है इसे लगाने से घर में पॉजिविटी आती है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनिदोष है तो उसे अपने घर में शमी का पौधा लगाकर प्रत्येक शनिवार के दिन उसका पूजन करना चाहिए। ऐसा करने पर शनिदोष का प्रभाव कम होने लगता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 18 January 2024 at 23:25 IST