अपडेटेड 4 May 2024 at 14:52 IST

Shanidosh Ke Upay: शनिदोष बिगाड़ रहा सारे काम? ये उपाय दिलाएंगे छुटकारा, हर कष्ट का होगा नाश

Shaniwar Ke Upay: अगर आप शनिदोष के कारण परेशान हैं तो आपको शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए। इससे आपको शनिदोष से छुटकारा मिलेगा।

Follow : Google News Icon  
lord shani
शनिदेव | Image: Shutterstock

Shani Dosh Ke Upay: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित किया गया है। सनातन धर्म में शनिदेव का स्थान बेहद खास है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। माना जाता है कि भगवान शनि व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार उसे फल या दंड देते हैं।

ऐसे में अगर कोई व्यक्ति शनिवार के दिन विधि विधान से शनिदेव की पूजा करता है तो शनिदेव उसके सभी कष्टों का नाश कर उसकी झोली खुशियों से भर देते हैं। हालांकि अगर एक बार शनिदेव की कुदृष्टि व्यक्ति पर पड़ जाती है तो शनि भगवान के प्रकोप से बच पाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसे शनिदोष भी कहा जाता है।

माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में शनिदोष आ जाता है उसे शनिदेव के क्रोध का सामना करना पड़ता है। इसलिए अगर आप शनिदोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय भी करने चाहिए। तो चलिए जानते हैं शनिदोष से छुटकारा पाने के लिए आप कौन-कौन से उपाय कर सकते हैं।

शनिदोष से छुटकारा पाने के उपाय (Shanidosh ko door karne ke upay)

पीपल के पेड़ की पूजा

Advertisement

अगर आपकी कुंडली में शनिदोष है तो आपको शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा भी करनी चाहिए। इससे शनिदोष का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

तेल का दीपक

Advertisement

शनिदोष से मुक्ति पाने के लिए आपको शनिवार की सुबह सूर्योदय से पहले उठकर पीपल के पेड़ के पास तेल का दीपक जलाना है और जल अर्पित करना है। ऐसा करने से शनि शांत होते हैं।

शनिदेव के मंत्र

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करते समय शनि मंत्रों का जाप जरूर करें। ऐसा करने से शनिदेव का आशीर्वाद मिलने के साथ-साथ कुंडली में शनिदोष और साढ़ेसाती का प्रभाव भी कम हो जाता है।

कुत्तों की सेवा

शनिवार के दिन काले कुत्ते समेत अन्य कुत्तों की सेवा जरूर करें। ऐसा करने से भगवान शनि की कृपा व्यक्ति विशेष पर हमेशा बनी रहती है। साथ ही शनिदोष से भी छुटकारा मिलता है।

दान

शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन काला तिल, काला छाता, सरसों का तेल, काली उड़द और जूते-चप्पल आदि का दान करना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होकर व्यक्ति के सभी दुखों का नाश करते हैं।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 4 May 2024 at 07:37 IST