अपडेटेड 21 April 2024 at 06:44 IST

Ravivar Vrat: सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रखा जाता है रविवार का व्रत, जानें पूजा विधि और नियम

Sunday Fast: अगर आप सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको रविवार के दिन इस पूजन विधि से उनकी पूजा करनी चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Kharmas
खरमास में क्या नहीं करना चाहिए | Image: Debankanmukherjee Instagram

Ravivar Ka Vrat: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है, जिसके अनुसार रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। शास्त्रों में सूर्यदेव की पूजा को बेहद खास माना गया है। कहते हैं अगर भगवान सूर्य की कृपा किसी व्यक्ति पर पड़ती है तो उसका भाग्य सूर्य के तेज के समान ही चमकने लगता है।

ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि सूरज के तेज की तरह ही आपका भाग्य भी चमक उठे तो आपको रविवार के दिन व्रत जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कि रविवार के व्रत के दौरान आपको किस तरह से सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए।

सूर्य देव की पूजा विधि (Surya Dev Puja Method)

  • रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें।
  • इस दिन मुख्य रूप से सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इसलिए सफेद वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद एक लोटे में जल लेकर उसमें रोली, लाला फूल, अक्षत, चीनी, चंदन आदि मिलाएं।
  • तैयार किए गए जल का अर्घ्य सूर्य देव को अर्पित करें और रविवार के व्रत का संकल्प लें।
  • अब सूर्य देव की पूजा के लिए एक चौकी स्थापित करें।
  • चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर इस पर भगवान सूर्य की तस्वीर स्थापित करें।
  • अब सूर्य देव को रोली, अक्षत, सुपारी, फूल आदि चीजें अर्पित करें।
  • सूर्य देव के समीप घी का दीपक और धूप जलाएं।
  • भगवान सूर्य को भोग के रूप में फल और मिठाई अर्पित करें।
  • अब रविवार व्रत कथा पढ़ें और आखिर में सूर्य देव की आरती जरूर करें। तभी ये व्रत सफल माना जाएगा।

रविवार के नियम (Ravivar Rules)

  • अगर आप सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको रविवार के दिन सूर्योदय से पूर्व उठना चाहिए।
  • रविवार के दिन पीले या सफेद रंग के कपड़े पहनें।
  • इस दिन ग्रे, काले, नीले या अन्य किसी गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें।
  • रविवार के व्रत में नमक का सेवन बिल्कुल न करें।
  • मांस-मदिरा का सेवन करने से बचें, अन्यथा आपको सूर्यदेव का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।
  • रविवार के दिन बाल-दाढ़ी न कटवाएं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
  • रविवार के दिन तांबा धातु से जुड़ी चीजों की खरीदारी या बिक्री भूलकर भी न करें। इससे दुख-परेशानी आती है। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 April 2024 at 06:44 IST