अपडेटेड 13 April 2024 at 23:24 IST

Ravivar Upay: घर में चाहिए खुशियों का अंबार? तो रविवार को करें ये उपाय, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य

Jyotish Shastra में सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। वहीं अगर रविवार के दिन उनसे जुड़े कुछ उपायों को करते हैं, जीवन में खुशियों का अंबार होता है।

Surya dev
रविवार के दिन जरूर करें ये उपाय | Image: Shutterstock

Ravivar Ke Upay: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता की विशेष तौर पर पूजा की जाती है। इस लिस्ट में सूर्य देव का नाम भी शामिल है। इन्हें रविवार का दिन समर्पित किया गया है। इस दिन इनकी विशेष रूप से पूजा की जाती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर रविवार के दिन सूरज भगवान से जुड़े कुछ उपायों को करते हैं, तो आपके घर में खुशियों का अंबार लग जाता है और भाग्य चमकने लगता है।

शास्त्रों के मुताबिक सूर्य देव की सुबह-सुबह करना शुभ होता है। ऐसे में अगर आप उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सुबह जल्दी उठकर नहा-धोकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। उगते सूर्य को अर्घ्य देना काफी फलदायी माना जाता है। सूर्य देव को अर्घ्य देने से पहले जल में रोली, लाल फूल और अक्षत डाल लें।

सूर्य देव की पूजा करने से क्या होता है?

धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति रविवार के दिन व्रत रखता है और सूर्य देव की पूजा करता है, उसे भगवान भास्कर की कृपा से निरोगी काया प्राप्त होती है और जीवन में शांति व खुशहाली आती है। साथ ही समाज में उसका मान-सम्मान और यश भी बढ़ता है। इसलिए रविवार के दिन सूर्य भगवान की पूजा की जाती है।

घर में चाहिए खुशियों का अंबार तो रविवार को करें उपाय

इतनी संख्या में खरीदे झाड़ू
अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से परेशान है, तो उसे रविवार के दिन तीन झाड़ू खरीदकर घर लाना चाहिए और अगले दिन यानी सोमवार को किसी मंदिर में जाकर इसका दान कर देना चाहिए। ऐसा करने पर बिगड़ी किस्मत सुधरने लगती है।

Advertisement

इच्छा पूर्ति के लिए
इच्छा पूर्ति के लिए रविवार के दिन बरगद के पत्ते पर अपनी मुराद लिखें और इसे किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें।

आर्थिक तंगी के लिए
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाकर संध्या आरती करें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन से संबंधी समस्याएं दूर करती है।

Advertisement

रविवार के दिन क्या-क्या करें?

  • रविवार के दिन दान करना शुभ माना जाता है।
  • इस दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए।
  • सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का जाप करें।
  • रविवार के दिन मछलियों को खाना खिलाना चाहिए।

यह भी पढ़ें… Heat Wave: तीन महीने जमकर सताएगी भीषण गर्मी, हीट वेव से बचने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 13 April 2024 at 23:24 IST