अपडेटेड 22 January 2024 at 06:52 IST
Ramlala Puja Vidhi: नहीं जा पा रहे राम मंदिर! घर पर ही करें भगवान राम की पूजा, नोट करें पूजा विधि
Ramlala Puja Vidhi: अगर आप आज अयोध्या राम मंदिर नहीं जा पा रहे हैं तो आप घर पर रहकर ही भगवान राम की पूजा कर सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Ram Ji Puja Vidhi: सोमवार, 22 जनवरी के दिन अयोध्या में भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इस मौके पर जहां कई लोग भगवान राम के प्रथम दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस समारोह में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।
ऐसे में अगर आप भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो आपको उदास होने की जरूरत नहीं है। आप राम मंदिर जाए बिना भी घर पर ही भगवान राम की विशेष पूजा कर सकते हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा, अगर आप अयोध्या में स्थित राम मंदिर जाने में असक्षम हैं तो आप अपने घर पर ही रामलला की विशेष पूजा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
घर पर इस तरह करें भगवान राम की पूजा
- श्रीराम की पूजा करने के लिए सबसे पहले आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान करना है।
- इसके बाद स्वच्छ या नए वस्त्र धारण करें।
- मंदिर में भगवान राम की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करने से पहले उस स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें जहां आप रामलला को स्थापित करने वाले हैं।
- अब विशेष स्थान पर एक लकड़ी का पाटा रखें और उस पर साफ लाल कपड़ा बिछा दें।
- अब भगवान राम की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें।
- साथ में कलश की भी स्थापना करें।
- अब भगवान राम को कमल का फूल अर्पित करें।
- उनके समीप एक बर्तन रखकर उन्हें दूध, दही, घी, गंगा जल और शहद आदि अर्पित करें।
- भगवान राम को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें।
- अब उनके माथे पर रोली और अक्षत से तिलक लगाएं।
- इसके बाद भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही धूप बत्ती भी जलाएं।
- अब एक थाली में कपूर और लौंग जलाकर भगवान राम की आरती करें।
- राम पूजन के बाद भगवान राम को पंचामृत का भोग लगाकर ये प्रसाद सभी लोगों में वितरित करें।
- अब श्रीराम के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लें, और गलतियों की क्षमा मांगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 January 2024 at 06:52 IST