अपडेटेड 23 January 2024 at 22:29 IST
आम नागरिकों के लिए खुला राम मंदिर का द्वार, कितने बजे आरती और कब करें दर्शन? नोट कर लें टाइमिंग
Ram Mandir की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब हर कोई रामलला के दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आम जनता के लिए कब से दर्शन शुरू होंगे।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Ram Mandir Aarti And Darshan Timing: अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं। 22 जनवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई, जिसके बाद अगले दिन यानी 23 जनवरी, 2024 से आम जनता के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए गए। अब ऐसे में हर कोई रामलला के दर्शन के आतुर है। अगर आप भी भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं, तो सबसे पहले आपको भगवान राम के दर्शन और आरती से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखने की जरुरत है।
भगवान राम के दर्शन के लिए उनके भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में 23 जनवरी 2023 से राम भक्तों के लिए राम मंदिर के द्वार खोल दिए गए हैं। तो चलिए जानते हैं रामलला के दर्शन और आरती का समय क्या है।
राम मंदिर में कब से कब तक कर सकते हैं दर्शन?
राम मंदिर आम जनता के लिए सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 11 बजकर 30 मिनट तक ही खुला रहेगा। इसके बाद दोपहर में ढाई घंटे के लिए रामलला के विश्राम के लिए मंदिर बंद रहेगा। वहीं बात करें मंदिर में आरती की तो यह दो बार होगी एक सुबह और दूसरी संध्या के समय में। इसके बाद संध्या यानी शाम में दर्शन के लिए श्रद्धालु 2 बजे से शाम 7 बजे तक आ सकते हैं।
Advertisement
आरती का क्या है समय?
रामलला की आरती दिन में तीन बार होगी। श्रृंगार के समय, भोग के समय और एक संध्या के समय। जिसका समय कुछ इस प्रकार है।
- पहली यानी सुबह की श्रृंगार आरती 6 बजकर 30 मिनट पर होगी।
- दूसरी यानी दोपहर की भोग आरती 12 बजे होगी।
- तीसरी और आखिरी यानी संध्या आरती शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी।
ध्यान रहे कि आरती में एक बार में सिर्फ 30 लोग ही शामिल हो सकते हैं और इसके लिए आपको पास लेना अनिवार्य होगा। यह पास आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से ले सकते हैं।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 23 January 2024 at 22:29 IST