अपडेटेड 7 February 2024 at 16:05 IST
Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव को करना है खुश तो शिवलिंग पर आज जरूर चढ़ाएं ये चीजें, बनी रहेगी कृपा
Pradosh Vrat 2024: अगर आप चाहते हैं कि प्रदोष व्रत करने से आपको भगवान भोले का आशीर्वाद मिले, तो आपको शिवलिंग पर ये चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Pradosh Vrat 2024: आज यानी 7 फरवरी को इस महीने का पहला प्रदोष व्रत है। पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। ये व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि जो व्यक्ति पूरे विधि-विधान के साथ ये व्रत करता है उस पर भगवान शिव अपनी कृपा सदैव बनाए रखते हैं।
प्रदोष व्रत में भगवान शिव ही नहीं बल्कि माता पार्वती, भगवान गणेश समेत पूरे शिव परिवार की पूजा की जाती है। कहते हैं कि इस व्रत को करने से आपका जीवन खुशियों से भर सकता है। मान्यता है कि इस दिन अगर आपकी पूजा से भगवान शिव खुश हो गए तो वह अपने भक्त के जीवन की समस्त समस्याओं का निवारण कर उसे हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद देते हैं।
ऐसे में आपको भगवान शिव की तो पूजा करनी ही चाहिए साथ ही उनकी पूजा करते समय उन्हें कुछ विशेष चीजें भी अर्पित करनी चाहिए। अगर आप इन विशेष चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाते हैं तो भगवान आपके सभी दुखों का नाश कर घर-परिवार में खुशहाली बनाए रखते हैं। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दौरान आपको शिवजी पर क्या-क्या चीजें चढ़ानी चाहिए।
प्रदोष व्रत की पूजा में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें
- भक्त प्रदोष व्रत के दौरान शिवलिंग पर घी, शहद, दूध और दही आदि चीजें भी अर्पित कर सकते हैं।
- इस दिन भगवान शिव को घी, शक्कर और गेंहू के आटे से बना भोग जरूर लगाएं। ये शिवजी को अति प्रिय है।
- प्रदोष व्रत के समय शिवलिंग पर धतूरे के पत्ते को अच्छ तरह से साफ करके जरूर अर्पित करें। ये भगवान भोले को काफी प्रिय है।
- इस दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते भी जरूर चढ़ाएं। आप शमी के पत्ते को शिलविंग पर चढ़ाते हुए 11 बार 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करना बिल्कुल न भूलें।
- दही और शहद मिलाकर शिवलिंग पर जरूर लगाएं। इससे घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
- प्रदोष व्रत के दौरान शिवलिंग पर चंदन चढ़ाना अच्छा होता है। इससे धन-मान-सम्मान आदि की प्राप्ति होती है।
- शिव मंदिर जाकर भगवान को सूखा नारियल अर्पित करें।
- इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल जरूर अर्पित करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
- भगवान को चम्पा आदि जैसे फूल अर्पित करें।
- भोलेनाथ को प्रदोष व्रत के दौरान फल आदि जरूर चढ़ाएं।
- शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाना बिल्कुल न भूलें।
- हरी मूंग की दाल भी शिवलिंग पर चढ़ाई जा सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 7 February 2024 at 15:59 IST