अपडेटेड 24 January 2024 at 07:18 IST
Paush Purnima: बेहद खास होती है पौष पूर्णिमा, इस दिन घर लाएं ये चीजें; जीवन में मिलेगी सफलता
Paush Purnima हिंदू धर्म में बेहद खास मानी जाती है। ऐसे में इस दिन कुछ चीजों को घर लाना बेहद शुभ माना जाता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Paush Purnima 2024: हिंदू धर्म में अमावस्या हो या फिर पूर्णिमा दोनों का ही बहुत अधिक महत्व माना जाता है। यह महीने में एक-एक बार आते हैं। पौष माह की अमावस्या के बाद अब पूर्णिमा आने वाली है। पूर्णिमा के दिन पूजा, दान, तप और मंत्र जाप का बेहद खास महत्व माना गया है। वहीं कुछ लोग इस दिन विशेष पूजा और व्रत करते हैं। इसके अलावा शास्त्रों में इस दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से घर में खुशियों का आगमन हो सकता है।
शास्त्रों के बताए उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी परेशानियों का अंत भी हो सकते हैं। उन्हीं उपायों में से एक इस दिन कुछ चीजों को घर लाना भी शामिल है। मान्यता है कि पूर्णिमा (Purnima) के दिन कुछ चीजें घर लाने से घर में खुशियां आती हैं और परेशानियां दूर होती हैं।
कब है पौष माह की पूर्णिमा?
हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाली पौष माह की पूर्णिमा इस बार 25 जनवरी 2024 दिन गुरुवार को है। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ व्रत करने से व्यक्ति के सभी काम सिद्ध हो सकते हैं और सभी पापों से भी छुटकारा मिल सकता है।
Purnima के दिन जरुर घर लाएं ये चीजें
सोना
पौष पूर्णिमा के दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है।
Advertisement
चांदी
इस दिन चांदी खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पूर्णिमा के दिन चांदी से बनी कोई भी चीज घर लाएं और घर के मंदिर में रखकर पूजा करें।
चने की दाल
इस दिन गुरु पुष्य योग में चने की दाल खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चने का संबंध गुरु ग्रह से है। ऐसी मान्यता है कि अगर इस दिन चने की दान खरीदा जाए,तो इससे कुंडली में स्थित गुरु दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न हो सकती है।
Advertisement
यह भी पढ़ें… आम नागरिकों के लिए खुला राम मंदिर का द्वार, कितने बजे आरती और कब करें दर्शन? नोट कर लें टाइमिंग
श्रीयंत्र
अगर किसी व्यक्ति को व्यापार में सफलता न मिल रही हो, तो उसे पौष पूर्णिमा के दिन श्रीयंत्र घर लाना चाहिए। इससे करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रीयंत्र में माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए घर में श्रीयंत्र अवश्य रखें।
पूजन सामग्री
इस दिन पूजा-पाठ से जुड़ी चीजे घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन धार्मिक ग्रंथ, अक्षत, घंटी, शंख आदि चीजें घर लाएं। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 24 January 2024 at 07:18 IST