Numerology: इस तारीख को जन्में लोग होते हैं बेहद खास, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी
Astrology में अंक शास्त्र का भी बेहद खास महत्व माना गया है। इसके जरिए किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत सी बातों का अनुमान लगाया जा सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Know Career And Love Life From Numerology: ज्योतिष शास्त्र में अंक शास्त्र का विशेष महत्व माना गया है। इसके जरिए व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है। दरअसल, अंकशास्त्र में हर दिन का कोई न कोई नंबर होता है और यह नंबर किसी न किसी ग्रह से जुड़े होते हैं। जिन्हें अंक शास्त्र में मूलांक से जोड़ा गया है। इन्हीं में कुछ मूलांक के लोग ऐसे हैं, जो ऐशो आराम की जिंदगी जीते हैं और उनमें कई तरह की खूबियां होती है।
ऐसे में अब आप के मन में ये सवाल उठ रहा होगा की मूलांक का पता कैसे लगाएं? बता दें अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक मूलांक माने गए हैं। संख्या को जोड़कर मूलांक ज्ञात किया जाता है। जैसे अगर आपका जन्म किसी महीने की 11 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1+1 यानी 2 होगा। इसी तरह सभी का मूलांक पता किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम 6 मूलांक वालों के बारे में बताने जा रहे हैं।
बेहद खास होते हैं 6 मूलांक वाले लोग
जिन लोगों का जन्म किसी माह की 6, 15 और 24 तारीख को जन्में होते हैं, उनका मूलांक 6 होता है। शास्त्रों में इस मूलांक के लोगों को बेहद खास माना गया है।
मूलांक 6 का स्वामी ग्रह
Advertisement
इस मूलांक का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं। शुक्र विलासिता, संगीत और कला से जुड़ा होता है, इसलिए मूलांक 6 वाले लोग विलास और कला की ओर आर्षित होते हैं। अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 6 के जातक बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं, इसलिए ये आसानी से किी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।
Advertisement
कैसे होते हैं मूलांक 6 वाले जातक
शास्त्र के मुताबिक ये लोग बहुत ही मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के बल पर ही जीवन में सफलता हासिल करते हैं। हालांकि यह भी माना जाता है कि इस मूलांक के जातक खर्चीले भी बहुत होते हैं। इन्हें महंगी चीजों का शौक होता है।
ऐशो-आराम की लाइफ जीते हैं ऐसे लोग
इस मूलांक के लोग बहुत ही अमीर होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति समय के साथ अच्छी होती है और इन्हें कभी भी धन की कमी नहीं होती है, लेकिन ऐसे लोगों को परिजनों के साथ कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ता है। इनके लिए शुक्रवार का दिन शुभ होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।