अगर शरीर के इन हिस्सों पर है तिल तो बड़े भाग्यशाली हैं आप, जानिए कहां तिल होना होता है शुभ
Mole On Body: शरीर के कुछ हिस्सों पर तिल होना काफी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इनका मतलब।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Mole On Body: कई बार मनुष्य के शरीर पर जन्म के साथ ही तिल होता है और कई बार ये तिल वक्त के साथ शरीर पर अपने आप उभरने लगते हैं और गायब भी हो जाते हैं। माना जाता है कि शरीर के किसी भी हिस्से पर तिल होने का कोई न कोई खास मतलब जरूर होता है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर पर उभरे तिल के कई शुभ और अशुभ मतलब हो सकते हैं। कुछ लोग इन्हें शुभता का सूचक बताते हैं तो कुछ इन्हें अशुभ कहते हैं। चलिए जानते हैं कि शरीर के किन हिस्सों पर तिल का होना बेहद शुभ माना जाता है।
शरीर के इन हिस्सों पर तिल होना होता है शुभ
माथे पर तिल
अगर आपके माथे पर तिल है तो ये भाग्यशाली होने की निशानी है। माथे पर तिल का होना आपके बुद्धिमान होने का सूचक है। जिसका अर्थ है कि आपकी बुद्धि काफी तेज है। ऐसे लोग शांत प्रवृति के होते हैं लेकिन इनका दिमाग काफी तेज दौड़ता है।
Advertisement
नाक पर तिल
नाक की राइट साइड में तिल का होना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों को समय-समय पर धन लाभ होता रहता है, हालांकि ये लोग काफी खर्चिले भी होते हैं।
Advertisement
पीठ पर तिल
जिस व्यक्ति की पीठ पर तिल होता है वह काफी रोमांटिक मिजाज के होते हैं। साथ ही ये काफी धनवान भी होते हैं। ये खूब मेहनत करने के साथ-साथ काफी खुशमिजाज भी होते हैं।
आंख के आस-पास तिल
जिस व्यक्ति की बाईं आंख के नीचे तिल होता है वह कामुक स्वभाव के होते हैं। इसके अलावा जिन लोगों की बाईं आंख की पलकों पर तिल होता है वह बेहद तेज दिमाग वाले होते हैं। ऐसे लोग मेहनत करते खुद को सफल बनाते हैं।
पेट पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर व्यक्ति के पेट पर तिल है तो वह खाने के बड़े शौकीन होते हैं। इन लोगों को अलग-अलग जगहों का खाना खाना बेहद पसंद होता है। वहीं, अगर आपकी नाभि के आस-पास तिल है तो आप काफी धनवान हो सकते हैं। आपको सिर्फ मेहनत करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें : Maa Lakshmi Puja: माता लक्ष्मी की पूजा करते समय जरूर करें मां के इन 108 नामों का जाप, खूब मिलेगा लाभ
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।