अपडेटेड 30 April 2024 at 19:25 IST

May Vrat Tyohar: खास होगा मई का महीना, अक्षय तृतीया से बुद्ध पूर्णिमा तक पड़ेंगे ये व्रत त्योहार

साल 2024 का मई महीना बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस माह में अक्षय तृतीया से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार पड़ने वाले हैं। देखें लिस्ट...

फरवरी में पड़ने वाले हैं ये व्रत-त्योहार | Image: freepik

May 2024 Vrat Tyohar List: अप्रैल का महीना खत्म हो चुका है और अब बुधवार से साल 2024 के मई माह की शुरुआत होने जा रही है। इस साल मई का महीना बहुत ही खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान न सिर्फ कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार पड़ने वाले है बल्कि ग्रह गोचर के लिए भी मई का महीना काफी महत्वपूर्ण है।

दरअसल, इस साल मई माह (May Month) की शुरुआत कालाष्टमी के दिन हो रही है, साथ ही इस दिन देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में भी प्रवेश कर रहे हैं। वहीं इस महीने में वरुथिनी एकादशी, बुद्ध पूर्णिमा और अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2024) जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस माह में कौन सी तिथि पर कौन से व्रत-त्योहार (May Vrat Tyohar) पड़ने वाले हैं।

मई महीने में पड़ने वाले हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार (May 2024 Vrat Tyohar List)

  • 1 मई 2024     दिन बुधवार- मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 4 मई 2024 दिन शनिवार- वरूथिनी एकादशी व्रत, वल्लभाचार्य जयंती
  • 6 मई 2024     दिन सोमवार- मासिक शिवरात्रि व्रत
  • 8 मई 2024 दिन बुधवार- वैशाख अमावस्या व्रत
  • 10 मई 2024 दिन शुक्रवार- परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, रोहिणी व्रत
  • 11 मई 2024 दिन शनिवार- विनायक चतुर्थी व्रत
  • 12 मई 2024 दिन रविवार- शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती, रामानुज जयंती, मातृ दिवस
  • 13 मई 2024 दिन सोमवार- स्कंद षष्ठी व्रत
  • 14 मई 2024 दिन मंगलवार- गंगा सप्तमी व्रत, वृषभ संक्रांति
  • 15 मई 2024 दिन बुधवार    - मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, बगलामुखी जयंती
  • 16 मई 2024 दिन बृहस्पतिवार- सीता नवमी
  • 19 मई 2024 दिन रविवार- मोहिनी एकादशी व्रत, परशुराम द्वादशी
  • 20 मई 2024 दिन सोमवार- मासिक प्रदोष व्रत
  • 21 मई 2024 दिन मंगलवार- नरसिंह जयंती
  • 23 मई 2024 दिन गुरुवार- बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा व्रत
  • 24 मई 2024 दिन शुक्रवार- नारद जयंती, ज्येष्ठ माह प्रारंभ
  • 26 मई 2024 दिन रविवार- एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत
  • 30 मई 2024 दिन गुरुवार-  मासिक कालाष्टमी व्रत, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

मई में कब-कब होंगे ग्रह-गोचर (May Grah Gochar 2024)

प्रमुख व्रत-त्योहारों के अलावा मई महीने में कई बार ग्रह गोचर भी होने वाला है। जिसका असर हर व्यक्ति को राशिनुसार पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल मई महीने में कब-कब ग्रह गोचर होने वाले हैं।

  • 1 मई 2024 दिन बुधवार- बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर
  • 3 मई 2024 दिन शुक्रवार- बृहस्पति वृषभ राशि में अस्त
  • 10 मई 2024 दिन शुक्रवार- बुध का मेष राशि में गोचर
  • 14 मई 2024 दिन मंगलवार- सूर्य का वृषभ राशि में गोचर  

यह भी पढ़ें… Varuthini Ekadashi 2024: 3 या 4 कब रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी व्रत? जानें सही डेट, पूजा विधि-मुहूर्त

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 30 April 2024 at 19:25 IST