अपडेटेड 24 April 2024 at 08:37 IST

May Month Vrat Tyohar 2024: कब है अक्षय तृतीया और गणेश चतुर्थी? पढ़ें मई के व्रत-त्योहार की लिस्ट

May Month Vrat Tyohar 2024: अगले महीने मई में कई व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। यहां आप मई के व्रत और त्योहारों की लिस्ट देख सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Akshaya Tritiya
मई 2024 के व्रत और त्योहार | Image: Freepik

May Month Vrat Tyohar 2024: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का काफी महत्व होता है। इस साल का चौथा महीना यानी अप्रैल कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है जिसके बाद साल के पांचवें महीने यानी मई की शुरुआत हो जाएगी। अप्रैल में चैत्र नवरात्रि से लेकर हनुमान जन्मोत्सव तक कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए गए।

ऐसे में लोगों की नजर अगले महीने के व्रत और त्योहारों की लिस्ट पर है। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं कि मई के महीने में किस-किस तारीख को कौन-कौन से व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं।

मई महीने के व्रत और त्योहार की लिस्ट (Masik Vrat Tyohar May 2024)

  • 01 मई 2024: मासिक कालाष्टमी, विश्व मजदूर दिवस और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी।
  • 04 मई 2024: वल्लभाचार्य जयंती, बरूथिनी एकादशी।
  • 05 मई 2024: प्रदोष व्रत।
  • 06 मई 2024: मासिक शिवरात्रि और रबीन्द्रनाथ टैगोर जयंती।
  • 08 मई 2024: मासिक कार्तिगाई, वैशाख अमावस्या।
  • 10 मई 2024: परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया और मातंगी जयंती, रोहिणी व्रत।
  • 11 मई 2024: विनायक चतुर्थी।
  • 12 मई 2024: शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती, रामानुजन जयंती और मातृ दिवस।
  • 13 मई 2024: स्कन्द षष्ठी।
  • 14 मई 2024: गंगा सप्तमी और वृषभ संक्रांति।
  • 15 मई 2024: मासिक दुर्गाष्टमी और बगलामुखी जयंती।
  • 16 मई 2024: सीता नवमी।
  • 18 मई 2024: महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान दिवस।
  • 19 मई 2024: मोहिनी एकादशी और परशुराम द्वादशी।
  • 20 मई 2024: प्रदोष व्रत।
  • 21 मई 2024: नरसिंह और छिन्नमस्ता जयंती।
  • 23 मई 2024: कूर्म जयंती, वैशाख और बुद्ध पूर्णिमा।
  • 26 मई 2024: एकदन्त संकष्टी चतुर्थी।
  • 30 मई 2024: कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: देशभर में फिर बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 24 April 2024 at 08:37 IST