March 2024: महाशिवरात्रि से होली तक, जानिए मार्च महीने में पड़ने वाले हैं कौन-कौन से व्रत और त्योहार
March Vrat Tyohar 2024: मार्च हीने में महाशिवरात्रि, फुलेरा दूज से लेकर होली, रमजान तक कई त्योहार पड़ने वाले हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

March Vrat and Tyohar List 2024: हिन्दू धर्म में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं जिनका बेहद खास महत्व होता है। मार्च महीने में कई ऐसे व्रत और त्योहर पड़ने वाले हैं जो आम लोगों के लिए बेहद खास है। महाशिवरात्रि से लेकर रंगों के त्योहार होली तक, मार्च महीने में कई बड़े त्योहार पड़ने वाले हैं।
इतना ही नहीं मार्च महीने में मुस्लिम धर्म का पाक महीना रमजान भी शुरू होने वाला है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि मार्च में किस-किस तारीख को कौन-कौन से बड़े व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं।
मार्च 2024 में पड़ेंगे ये व्रत और त्योहार
यशोदा जयंती (1 मार्च )
हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को यशोदा जयंती का व्रत रखा जाता है। इस दिन को मां यशोदा के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
Advertisement
कालाष्टमी (3 मार्च)
कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की पूजा किए जाने की परंपरा है। माना जाता है कि इस दिन भगवान काल भैरव का व्रत और पूजा करने से दुखों का नाश होता है।
Advertisement
जानकी जयंती (4 मार्च )
जानकी जयंती को माता सीता के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती (5 मार्च )
पांच मार्च के दिन महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती मनाई जाएगी।
महाशिवरात्रि (8 मार्च )
महाशिवरात्रि इस साल 8 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए लोग शिवरात्रि का व्रत कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं।
फाल्गुन अमावस्या (10 मार्च )
फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च को है। मान्यता के अनुसार फाल्गुन अमावस्या के दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा की जाती है।
रजमान (11 मार्च)
मुस्लिम धर्म का पाक महीना रमजान 11 मार्च से शुरू होगा।
फुलैरा दूज (12 मार्च)
फुलैरा दूज को होली की तरह ही मनाया जाता है। माना जाता है इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने फूलों की होली मनाई थी।
स्कंद षष्ठी (15 मार्च )
15 मार्च को स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा। भगवान कार्तिकेय की पूजा के लिए हर माह की षष्ठी तिथि के दिन स्कंद षष्ठी व्रत रखा जाता है।
प्रदोष व्रत (22 मार्च)
22 मार्च को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।
होलिका दहन (24 मार्च)
रंगों के त्योहार होली से पहले होलिका दहन किया जाता है। जो कि 24 मार्च को होगा।
होली (25 मार्च )
होलिका दहन के बाद रंगों का त्योहार होली है। आप 25 मार्च को होली का त्योहार मना सकते है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।