Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा पुण्य और राहु-शनि होंगे दूर
Makar Sankranti के दिन दान पुण्य का बहुत ही अधिक महत्व माना जाता है। अगर इस दिन आप कुछ खास चीजों का दान करते हैं, तो पुण्य और राहु-शनि से छुटकारा मिल सकत है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Religion, Makar Sankranti Par Kya Daan Kare: देशभर में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्षोल्ला के साथ मनाया जाता है, लेकिन इस साल यह दो दिन मनाया जा रहा है। कुछ लोग तारिख के हिसाब से 14 तो कुछ हिंदी पंचांग के मुताबिक 15 जनवरी को मना रहे हैं। हिंदू धर्म में इस दिन पूजा-पाठ के साथ दान का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि अगर आप इस दिन (Makar Sankranti) कुछ खास चीजों का दान करते हैं, तो पुण्य के साथ राहु और शनि से भी छुटकारा मिलता है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- आप कब मना रहे हैं मकर संक्रांति?
- क्या है मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त?
- मकर संक्रांति पर किन चीजों का करना चाहिए दान?
क्या है Makar Sankranti शुभ मुहूर्त?
पंचांग के मुताबिक 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव मध्य रात्रि 2 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
मकर संक्रांति पुण्यकाल - सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शाम 6 बजकर 21 मिनट तक
मकर संक्रांति महा पुण्यकाल - सुबह 7 बजकर 15 मिनट से सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक
Advertisement
मकर संक्रांति पर किन चीजों का करना चाहिए दान?
काला तिल
मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। Makar Sankranti के दिन सूर्य, मकर राशि में प्रवेश करते हैं और मकर शनि देव की राशि है। ऐसे में इन शनि से जुड़ी चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।
सूर्य को अर्घ्य दें
Makar Sankranti के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जल में काला तिल मिलाकर उन्हें अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने पर सूर्य देव जातक पर अति प्रसन्न होते हैं।
Advertisement
गुड़
शास्त्रों में गुड़ का संबंध गुरु से बताया गया है। ऐसे में इस दिन गुड़ का दान करने से गुरु और सूर्य से जुड़ी समस्याएं खत्म होती है और पुण्य मिलता है।
कंबल
Makar Sankranti का पर्व कड़कड़ाती ठंड के दौरान मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन अगर जरुरतमंदों को कंबल का दान करते हैं, तो इससे राहु और शनि से जुड़ी परेशानियां कम होती है।
खिचड़ी
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने खाने के साथ-साथ दान करना भी अति शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खिचड़ी का दान करना या किसी जरुरतमंद को दान करना शुभ के साथ-साथ शनि दोषों से मुक्ति दिलाने का काम भी करता है।
यह भी पढ़ें… Pumpkin Seeds: स्लिम-ट्रिम बॉडी की है चाहत, तो कद्दू के बीज का करें सेवन मोटापे से छूटेगी जान
घी
शास्त्रों में घी का संबंध सूर्य और गुरु दोनों से बताया गया है। ऐसे में इस दिन घी का दान करने से शनि और गुरु दोनों की कृपा बनी रहती है।
जानवरों की सेवा
Makar Sankranti के दिन जरुरतमंदों को कपड़े के साथ खाना, नमक आदि का दान किया जाता है। साथ ही इस दिन पशुओं को चारा, पानी देने का भी प्रावधान है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।