अपडेटेड 2 March 2024 at 08:38 IST

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर महादेव को जरूर चढ़ाएं इनमें से कोई एक चीज, बन जाएंगे बिगड़े काम

Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन अगर आप महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको इन दिन भोलेनाथ पर ये चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Maha Shivratri 2024: Know The Correct Date, History, Significance
महाशिवरात्रि 2024 | Image: Unsplash

Maha Shivratri: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का विशेष महत्व होता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती (Maa Parvati) की पूजा किए जाने की परपंरा है। माना जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से महाशिवरात्रि का व्रत कर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करता है उसकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है।

इस साल 8 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। ऐसे में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव जी का अभिषेक कर उन्हें कई चीजें अर्पित की जाती हैं। माना जाता है कि इस दिन की पूजा से भोल बाबा जल्दी प्रसन्न होकर मनवांक्षित फल देते हैं। इसलिए महाशिवरात्रि पर अगर आप महादेव को ये चीजें अर्पित करेंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं ये चीजें कौन-सी हैं।

महाशिवरात्रि पर महादेव को अर्पित करें ये चीजें

बेलपत्र

बेलपत्र भी भोलेनाथ को अति प्रिय है। बेलपत्र में भगवान शिव, माता पार्वती और माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में अगर आप इसे शिव जी पर अर्पित करत हैं तो भोलेनाथ प्रसन्न होकर आपका जीवन खुशियों से भर देंगे।

Advertisement

धतूरा

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को धतूरा जरूर अर्पित करें। ये महादेव को बेहद पसंद है। इस चढ़ाने से शिव जी जल्दी प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे।

Advertisement

शमी का फूल

महाशिवरात्रि के दिन महादेव को शमी का पत्ता और फूल जरूर चढ़ाएं। मान्यता है कि शमी का फूल अगर शिवलिंग पर अर्पित किया जाए तो भोलेनाथ प्रसन्न होकर आपको मनचाहा वरदान देते हैं।

केसर

महाशिवरात्रि के दिन महादेव को लाल केसर चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। अगर आप इस दिन महादेव को लाल केसर चढ़ाते हैं तो शिव जी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

शहद

कहते हैं महादेव को प्रसन्न करना बेहद आसान है। ऐसे में आप उन्हें शहद जरूर अर्पित करें। शहद चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होकर आपकी झोली खुशियों से भर देंगे और घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहेगी। 

ये भी पढ़ें: Shanivar Niyam: शनिवार के दिन भूलकर भी घर न लाएं ये चीजें, झेलनी पड़ सकती है शनि देव की नाराजगी
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 2 March 2024 at 08:14 IST