अपडेटेड 1 March 2024 at 07:55 IST

Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग, हर मनोकामना होगी पूरी

Maha Shivratri 2024: इस साल महाशिवरात्रि के मौके पर आप भगवान शिव को इन चीजों का भोग लगा सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Maha Shivratri
Maha Shivratri | Image: X

Maha Shivratri Bhog: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती (Maa Parvati) की पूजा किए जाने की परपंरा है। माना जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से महाशिवरात्रि का व्रत कर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।

इस दिन होगा महाशिवरात्रि का व्रत

हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। जो कि इस साल 8 मार्च को रात में 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 9 मार्च को 6 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगी। लेकिन क्योंकि भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व प्रदोष काल में होता है इसलिए इस साल 8 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।

वहीं अगर आप चाहते हैं कि भगवान शिव की कृपा सदैव आप और आपके परिवार पर बनी रहे तो आपको महाशिवरात्रि के मौके पर महादेव को इन चीजों का भोग (Bhog) जरूर लगाना चाहिए।

महाशिवरात्रि पर महादेव को लगाएं इन चीजों का भोग (Bhog For Maha Shivratri)

मखाने की खीर

Advertisement

महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव को मखाने की खीर का भोग जरूर लगाएं। मान्यता है कि महादेव को सफेद रंग अति प्रिय है ऐसे में ये भोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए सबसे सही रहेगा।

ठंडाई

Advertisement

ठंडाई और भांग महादेव को बेहद प्रिय है। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन ठंडाई बनाकर इसमें भांग मिलाएं और शिव जी को अर्पित करें। इससे महादेव जल्दी प्रसन्न होंगे।

लस्सी

महाशिवरात्रि के दिन लस्सी का भोग महादेव को प्रसन्न कर सकता है। मीठी लस्सी में थोड़ी सी भांग मिलाकर शिव जी को जरूर अर्पित करें।

हलवा

महाशिवरात्रि पर आप सूजी या कुट्टू के आटे का हलवा बनाकर भी भगवान शिव को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं।

मालपुआ

महादेव को मालपुआ भी प्रिय है। इसमें आप थोड़ा सा भांग का पाउडर मिलाकर शिव जी को भोग लगा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Article 370 Box Office: 'आर्टिकल 370' की रफ्तार हुई धीमी, 5वें दिन छापे सिर्फ इतने करोड़
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 28 February 2024 at 10:19 IST