अपडेटेड 15 March 2024 at 08:23 IST
Holi पर पड़ेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, नोट करें समय और जानिए किन राशियों पर पड़ेगा इसका असर
Chandra Grahan 2024: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन लगने वाला है। जिसका प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chandra Grahan 2024: इस साल होली (Holi) के त्योहार पर चंद्र ग्रहण (Lunar eclipse) का साया रहने वाला है। हिंदू धर्म में होली और ग्रहण का बेहद खास महत्व होता है। होली को बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है। वहीं, ग्रहण के समय शुभ कार्य करने के साथ-साथ कई कामों को करने की मनाही भी होती है।
हर साल होली का त्योहार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है जो कि इस साल 24 और 25 मार्च की पड़ रही है। 24 मार्च को जहां होलिका दहन किया जाएगा वहीं इसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाएगी और इसी दिन चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2024) भी रहेगा। आइए जानते हैं कि होली के दिन यानी 25 मार्च को चंद्र ग्रहण कितने से कितने समय तक रहेगा।
चंद्र ग्रहण का समय (Lunar Eclipse Time)
होली के दिन यानी 25 मार्च को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जो सुबह 10 बजकर 23 मिनट से दोपहर 3 बजकर 1 मिनट तक सक्रिय रहेगा। हालांकि ये चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा जिस कारण इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा।
यहां देगा दिखाई
25 मार्च को लगने वाला ये चंद्र ग्रहण उत्तर और पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के कई हिस्सों में दिखाई देगा।
Advertisement
इन राशियों पर पड़ेगा असर
25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण कन्या राशि में रहेगा। यह चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ होगा तो वहीं राशियों के लिए अशुभ होगा। मिथुन, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण शुभ होने वाला है। जिसके अनुसार उन्हें आर्थिक, व्यवसाय और सेहत के क्षेत्र में लाभ हो सकता है।
वहीं मेष, कर्क, कन्या, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का असर विपरित हो सकता है। यानी कि इन राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण अशुभ होगा। जिसके अनुसार उनके जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 15 March 2024 at 07:29 IST