अपडेटेड 22 March 2024 at 16:30 IST
Holi पर लगेगा चंद्र ग्रहण, नोट करें समय और जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और क्या मना पाएंगे होली?
Chandra Grahan 2024: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि ग्रहण होने की वजह से इस दिन होली खेलने पर प्रतिबंध रहेगा या नहीं
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chandra Grahan 2024 on Holi: इस साल होली (Holi) के त्योहार पर चंद्र ग्रहण (Lunar eclipse) का साया रहने वाला है। हिंदू धर्म किसी भी ग्रहण का बेहद खास महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के समय किसी भी तरह के शुभ कार्य को करने की मनाही होती है। ऐसे में होली के दिन पड़ने वाले चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है कि ग्रहण होने के कारण इस दिन होली खेल सकेंगे या नहीं।
वहीं, होली को बुराई पर अच्छाई के जीत के रूप में मनाया जाता है। हर साल होली का त्योहार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है जो कि इस साल 24 और 25 मार्च की पड़ रही है। 24 मार्च को जहां होलिका दहन किया जाएगा वहीं इसके अगले दिन यानी 25 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी और इसी दिन चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2024) भी रहेगा। आइए जानते हैं कि होली के दिन यानी 25 मार्च को चंद्र ग्रहण कितने से कितने समय तक रहेगा और इस दिन होली खेलना प्रतिबंधित रहेगा या नहीं।
चंद्र ग्रहण का समय (Lunar Eclipse Time)
होली के दिन यानी 25 मार्च को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जो सुबह 10 बजकर 23 मिनट से दोपहर 3 बजकर 1 मिनट तक सक्रिय रहेगा। हालांकि ये चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा जिस कारण इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा।
भारत में देगा दिखाई या नहीं? (Will it be shown in India or not?)
25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। हालांकि ये ग्रहण उत्तर और पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के कई हिस्सों में दिखाई देगा।
Advertisement
खेल सकेंगे होली या नहीं? (Holi 2024)
वहीं, अगर बात करें चंद्र ग्रहण के दिन होली खेलने की तो होली पर चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और चूंकि भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए ग्रहण का सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा। ऐसे में आप इस दिन जमकर रंगों की होली खेलने के साथ-साथ अन्य धार्मिक काम भी कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 March 2024 at 09:36 IST