अपडेटेड 20 February 2024 at 10:31 IST

Jaya Ekadashi 2024: जया एकादशी आज, हर संकट से उबरने के लिए जरूर करें ये आसान उपाय

Jaya Ekadashi Upay: आज जया एकादशी के मौके पर आपको कुछ आसान और विशेष उपाय जरूर करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
vishnu
जया एकादशी के उपाय | Image: Freepik

Jaya Ekadashi 2024 Upay: हर साल माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी का व्रत किया जाता है। ये व्रत मुख्य रूप से विष्णु भगवान को समर्पित है। इसलिए इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करता है भगवान उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।

वहीं, इस साल यह व्रत आज यानी मंगलवार, 20 फरवरी को रखा जा रहा है। भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ आपको आज के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए। इन उपायों को करके आप कई तरह के पापों से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही ये उपाय भगवान विष्णु को प्रसन्न करने में भी मदद करेंगे।

जया एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय

  • जया एकादशी के दिन वैसे तो भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, लेकिन इस दिन आपको श्रीहरि के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा भी करनी चाहिए। मान्यता है कि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा एक साथ करने से भगवान का आशीर्वाद जल्दी मिलता है।
  • जया एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु का आह्वान करें। इससे भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होकर भक्त पर अपनी कृपा बरसाते हैं। 
  • भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें पीले वस्त्र, पीले फूल, पीले रंग की मिठाई, फल आदि अर्पित करें। दरअसल, पीला रंग भगवान विष्णु को अति प्रिय है। ऐसे में भगवान आपसे जल्दी प्रसन्न हो जाएंगे।
  • जया एकादशी के दिन गाय को चारा खिलाना बिल्कुल न भूलें। ये उपाय करने से भगवान विष्णु आपसे फौरन प्रसन्न हो जाएंगे।
  • इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा जरूर करें। पीपल के पेड़ को जल चढ़ाकर उसके पास घी का दीपक भी जलाएं। 

ये भी पढ़ें : Skin Care Tips: चावल के आटे से करें त्वचा की देखभाल, मिलेगी शीशे जैसी चमकदार स्किन

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 20 February 2024 at 10:25 IST