अपडेटेड 23 March 2024 at 13:29 IST
Holika Dahan 2024: होलिका दहन की राख से करें ये आसान उपाय, बदल जाएगी किस्मत, दूर होगी हर परेशानी!
Holika Dahan Ke Upay: अगर आप किसी तरह की दुख-परेशानी से गुजर रहे हैं तो आपको होलिका दहन की राख से कुछ उपाय जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Holika Dahan 2024: हिंदू धर्म में होली (Holi 2024) का बेहद खास महत्व है। इस त्योहार का इंतजार लोग पूरे साल बेसब्री से करते हैं। होली का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है, जिसके बाद अगले दिन चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि होली रंगोत्सव के रूपी में मनाया जाता है।
इस साल 24 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाएगा, जिसके बाद अगले दिन यानी 25 मार्च को होली खेली जाएगी। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप किसी तरह के कष्ट या परेशानी से गुजर रहे हैं तो आपको होलिका दहन की राख का इस्तेमाल कुछ उपायों को करने के लिए करना चाहिए।
होलिका दहन की राख के इन उपायों को करके आपको वास्तुदोष समेत कई तरह की दुख-परेशानियों से छुटाकारा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि होलिका दहन की राख से आप कौन-कौन से आसान उपाय कर सकते हैं।
होलिका दहन की राख से करें ये उपाय (Do these remedies with the ashes of Holika Dahan)
- अगर आप वास्तुदोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको होलिका दहन के बाद बची हुई राख को घर के सभी कोनों में छिड़कना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
- अगर आप पानी में होलिका दहन की राख मिलाकर इस जल को घर के सभी कोनों में छिड़कते हैं तो इससे घर की सारी बुराई का नाश हो जाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- होलिका की राख काफी पवित्र मानी जाती है। ऐसे में अगर आपकी कुंडली में राहु-केतु की स्थिति कमजोर है तो आप होलिका दहन की राख को एक लोटे जल में डालकर इसे शिवलिंग पर अर्पित कर दें। ये उपाय आपकी समभी समस्याओं का समाधान करेगा।
- नजर-दोष से बचने के लिए आप होलिका दहन की राख को ताबीज में बांधकर इसे गले में पहन सकते हैं। इससे आपको बुरे स्वप्न से भी छुटकारा मिलेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 23 March 2024 at 13:25 IST