अपडेटेड 23 March 2024 at 17:37 IST

Holi 2024: होली पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, नशा-शराब और गलत संगत से दूर रहें ये 3 राशियां, वरना...

होली के त्योहार पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। जिसका कुछ राशियों पर बुरा असर पड़ने वाला है। ऐसे में उन जातकों को सावधानी बरतनें की जरूरत है।

holi
होली पर ये राशियां रहें सतर्क | Image: Freepik

Holi 2024 Unlucky Zodiac Sign: इस साल होली के पर्व पर चंद्र ग्रहण का साया मंडरा रहा है। साथ ही कई अशुभ योग भी बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन कन्या राशि में चंद्रमा और केतु साथ होंगे तो मीन राशि में सूर्य और राहु की अशुभ युति ग्रहण का योग बनाएगी। जिसका असर कुछ राशियों पर भी पड़ने वाला है।

होली का त्योहार पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं और अपने सभी गिलवे शिकवे मिटा देते हैं। साथ ही बहुत से लोग इस दिन नशा और जुआ जैसी गलत चीजों का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस साल कुछ राशियों को भूलकर भी इन सब चीजों को नहीं करना चाहिए, क्योंकि साल का पहला चंद्र ग्रहण इनके लिए बुरा साबित होने वाला है और ऐसा करना उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण?

भारतीय समयानुसार होली के दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण 25 मार्च की सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर खत्‍म होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन इसका असर राशियों पर जरूर पड़ सकता है। ऐसे में इन 3 राशियों को भूलकर भी कुछ नहीं करने चाहिए।

होली के दिन ये 3 राशि वाले रहें सावधान

मीन राशि (Pisces)
इस साल होली और चंद्र ग्रहण दोनों एक साथ पड़ रहा है। ऐसे में मीन राशि वाले सावधान रहें। किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और अपनी वाणी पर संयम रखें। इस दिन कोई भी गलत संगत करें।

Advertisement

कुंभ राशि (Aquarius)
इस दिन इस राशि के जातकों को भी सावधान रहने की जरूरत है। कुंभ राशि वालों के लिए होली का त्योहार भारी पड़ सकता है। लव लाइफ में बाधाएं आ सकती है, विचारों का मतभेद हो सकता है। सोच-समझकर कोई भी निर्णय लें। कारोबार में भी भारी नुकसान हो सकता है। साथ ही सेहत पर खास ध्यान देने की जरुरत है। करियर में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo sun sign)
होली के दिन चंद्र ग्रहण कन्या राशि में ही लग रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। आप परिवार के मामले में कोई भी फैसला काफी सूझबूझ से करने की जरूरत है। करियर और कारोबार में काफी तनाव झेलना पड़ सकता है। विवाद की स्थिति हो सकती है, करीबी रिश्तों में खटास हो सकती है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Holika Dahan: आर्थिक तंगी या बुरी नजर के साए से चाहिए छुटकारा, होलिका दहन की रात कर लें ये उपाय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 23 March 2024 at 17:27 IST