अपडेटेड 19 February 2024 at 13:31 IST
Holi 2024: इस साल कब मनाई जाएगी होली? जानिए इसके पीछे की कहानी, डेट और शुभ मुहूर्त
Holi 2024 Date: इस साल रंगों की होली किस दिन मनाई जाएगी और होलिका दहन का मुहूर्त क्या होगा? आइए जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Holi 2024 Date: भारत में हर व्रत-त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है। जहां दीपावली के त्योहार का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं वहीं रंगों के त्योहार होली के लिए भी लोग काफी बेकरार रहते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ-साथ होलिका दहन करते हैं।
इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। हालांकि इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी भी है। आइए जानते हैं इस बारे में।
तो इसलिए मनाई जाती है होली
पौराणिक कथाओं के अनुसार एक समय में हिरण्यकश्यप नाम का राजा रहा करता था जो भगवान विष्णु के कट्टर विरोधी थे। लेकिन, उनका पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु को खूब मानता था और उनकी पूजा-अर्चना करता था। हालांकि प्रह्लाद के पिता हिरण्यकश्यप को अपने पुत्र की इस आदत से काफी परेशआनी होती थी, जिस कारण वह प्रह्लाद का वध करना चाहते थे।
ऐसे में हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को मारने की काफी कोशिश की लेकिन वह अपनी इस कोशिश में हर बार असफल हो जाता था। जिसके बाद हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को प्रह्लाद का वध करने के लिए कहा। यहीं से होलिका दहन की कहानी का प्रारम्भ हुआ।
Advertisement
कथाओं के अनुसार, होलिका को आग में न जलने का वरदान प्राप्त था जिस कारण हिरण्यकश्यप ने होलिका से कहा कि वह प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर आग की चिता पर बैठ जाए। जिसके बाद जब होलिका प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर चिता पर बैठती है तो वह खुद उसमें भस्म हो जाती है लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद बच जाता है।
इसके बाद से ही इसी दिन यानी हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होली का त्योहार मनाया जाता है। चलिए जानते हैं कि इस साल ये त्योहार किस तारीख को मनाया जाएगा।
Advertisement
इस तारीख को है होली
पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होली मनाई जाती है। जिसके अनुसार इस साल 24 मार्च के दिन होलिका दहन किया जाएगा और इसके अगले दिन यानी 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी।
शुभ मुहूर्त
वहीं, अगर बात करें होलिका दहन के शुभ मुहूर्त की तो 24 मार्च को रात 11 बजकर 13 मिनट से रात 12 बजकर 27 मिनट तक आप होलिका दहन कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 19 February 2024 at 08:24 IST