अपडेटेड 29 February 2024 at 08:38 IST

Guruwar Puja: भगवान विष्णु को बेहद प्रिय हैं ये 5 चीजें, पूजा में जरूर करें शामिल, चमक जाएगा भाग्य

Guruwar Vrat Puja: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें उनकी प्रिय चीजें जरूर अर्पित करें।

Follow : Google News Icon  
vishnu
भगवान विष्णु | Image: Freepik

Guruwar Puja: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। माना जाता है कि जो व्यक्ति गुरुवार के दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करता है उस पर भगवान हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

इतना ही नहीं अगर इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाए तो घर में धन-धान्य कभी कमी नहीं होती है और मान सम्मान में वृद्धि होती है। ऐसे में अगर आप भी गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने जा रहे हैं तो आपको पूजन में विष्णु जी की कुछ बेहद प्रिय चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होकर आपकी झोली खुशियों से भर देंगे।

गुरुवार के दिन विष्णु जी को अर्पित करें ये चीजें

तुलसी

भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें तुलसी की माला जरूर पहनाएं। दरअसल, तुलसी भगवान विष्णु के स्वरूप शालीग्राम की पत्नी मानी गई है, इसलिए उन्हें तुलसी अति प्रिय है।

Advertisement

पीतांबर

विष्णु जी को पीला रंग बेहद प्रिय होता है। इसलिए गुरुवार को उनकी पूजा करते समय उन्हें पीतांबर जरूर अर्पित करें। इससे भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होकर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

Advertisement

नारियल

गुरुवार को विष्णु पूजन करते समय उन्हें नारियल जरूर चढ़ाएं। नारियल उनकी अति प्रिय चीजों में से एक है।

पीला भोग

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें पीले रंग की चीजों का भोग जरूर लगाएं। आप भगवान को पीला हलवा, गुड़-चने की दाल, केला,  केसरिया भात इत्यादि चीजों का भेग लगा सकते हैं।

वैजयंती के फूल

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें वैजयंती के फूल जरूर अर्पित करें। इससे विष्णु जी प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी कर देंगे। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा कष्टकारी, क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें राशिफल
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 29 February 2024 at 06:56 IST