अपडेटेड 21 December 2023 at 09:32 IST

Guruwar Upay : दुख-कष्टों से पाना है छुटकारा तो गुरुवार शाम को जरूर करें ये काम, खूब मिलेगा लाभ

Guruwar Upay: अगर आप चाहते हैं कि भगवान विष्णु की कृपा सदैव आप और आपके परिवार पर बनी रहे तो आपको गुरुवार की शाम को कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Lord Vishnu
गुरुवार उपाय | Image: Pexels

Guruwar Upay: हिंदू धर्म में गुरूवार के दिन का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव का व्रत व पूजन करता है तो उसे सभी तरह के कष्टों से छुटकारा मिलता है, और घर में शांति, धन और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • गुरुवार को करें ये उपाय
  • बनी रहेगी विष्णु भगवान की कृपा
  • खूब होगी तरक्की

जी हां, अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे और धन की खूब वर्षा हो तो आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ गुरुवार शाम को कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

गुरुवार की शाम करें ये उपाय

  • भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए गुरुवार की शाम को एक रुपये का सिक्का, एक गुड़ की डली और सात हल्दी की गांठों को पीले कपड़े में बांधकर, रेलवे लाइन के पास जाकर फेंक दें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी।
  • अगर आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो आपको गुरुवार को सुबह नहाने के बाद केले के पेड़ की जड़ में चने की भीगी हुई दाल और थोड़ा सा गुड़ चढ़ाना चाहिए। आपको ये काम पांच से सात गुरुवार तक लगातार करना चाहिए। ये उपाय करने से आर्थिक परेशानी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
  • माना जाता है कि केले के पेड़ पर भगवान विष्णु वास करते हैं। ऐसे में गुरुवार शाम सूरज ढलने के बाद केले के पेड़ की जड़ में एक रुपये का सिक्का दबा दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर और आपके परिवार पर हमेशा बनी रहेगी।
  • घर में हो रहे कलेश से छुटकारा पाना है तो गुरुवार के दिन बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए आप शाम के समय उन्हें गुड़ जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से बृहस्पति देव की कृपा आप पर बनी रहेगी और घर में शांति का माहौल होगा।
     

ये भी पढ़ें : Vikrant Massey की प्रेग्नेंट पत्नी Sheetal Thakur के सूजे पैर, फोटो शेयर कर दिखाया हाल

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 December 2023 at 07:03 IST