अपडेटेड 7 February 2024 at 18:51 IST
Guruwar Upay: गुरुवार को करेंगे हल्दी के ये टोटके तो भगवान विष्णु समेत माता लक्ष्मी भी बरसाएंगी कृपा
Guruwar Ke Upay: अगर आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको गुरुवार के दिन हल्दी के ये उपाय जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Guruwar Ke Upay: शास्त्रों में हल्दी को विशेष दर्जा दिया गया है। हिंदू धर्म के लगभग सभी पूजा-पाठ में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर भगवान विष्णु की पूजा करते समय हल्दी को पूजन सामाग्री में जरूर शामिल किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान विष्णु का पीला रंग अति प्रिय है और हल्दी की रंग भी पीला होता है। ऐसे में हल्दी का उपयोग गुरुवार के दिन विष्णु पूजन में अवश्य किया जाता है।
हिंदू धर्म के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है। ऐसे में इस दिन विशेष रूप से विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। कहते हैं कि अगर भगवान विष्णु आपकी भक्ति से प्रसन्न हो गए तो माता लक्ष्मी की कृपा भी आपको अपने आप मिल जाती है। ऐसे में अगर आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को खुश करने के लिए हल्दी के साथ कुछ विशेष उपाय करते हैं तो आपको भगवान विष्णु की कृपा के साथ-साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी स्वयं मिल जाएगा.
तो चलिए बिना देरी के जान लेते हैं गुरुवार के दिन हल्दी से किए जाने वाले इन विशेष उपायों के बारे में।
हल्दी के असरदार टोटके
- गुरुवार के दिन हल्दी भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए हल्दी, गुड़ और चने का दान अवश्य करें।
- अगर आप किसी तरह के आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो आपको गुरुवार के दिन हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में बांध कर तिजोरी में रखना है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
- हल्दी का एक टुकड़ा हमेशा अपने पर्स या बटुए में जरूर रखें। कहते हैं इससे विष्णु भगवान का आशीर्वाद बना रहता है।
- गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करते समय उस पर हल्दी जरूर चढ़ाएं। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि केले के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसे में इस पेड़ पर चढ़ाई गई हल्दी सीधे विष्णु जी तक पहुंचती है।
- इसके अलावा गुरुवार के दिन हल्दी की गांठ की माला बनाकर इसे विष्णु जी के चरणों में अर्पित करें। ऐसा करने से सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं और घर में मां लक्ष्मी का वासे होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 7 February 2024 at 18:40 IST