अपडेटेड 18 January 2024 at 08:18 IST
Guruwar Upay: भगवान विष्णु को करना है खुश तो गुरुवार के दिन कर लें ये उपाय, चमक उठेगी किस्मत
Guruwar Ke Upay: अगर आप भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको गुरुवार के दिन इनमें से सिर्फ एक उपाय जरूर करना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Guruwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। जिसके अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि इस दिन अगर कोई व्यक्ति भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करता है तो उसे जीवन में आने वाले हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिलता है।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- भगवान विष्णु को करना है खुश?
- गुरुवार को करें ये उपाय
- चमक जाएगी किस्मत
हालांकि ऐसी मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करता है तो इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपनी कृपा सदैव व्यक्ति विशेष पर बनाए रखते हैं। ऐसे में आपको गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में जान लेना चाहिए।
आप यहां दिए गए सभी उपायों में से कोई भी एक उपाय गुरुवार के दिन पूजा करते समय जरूर करें। इससे आपके जीवन की सभी परेशानियों का नाश होगा साथ ही करियर में आ रही अड़चनें भी खत्म हो जाएंगी।
Advertisement
गुरुवार के दिन करें ये उपाय
- आर्थिक संकटों से छुटकारा पाने के लिए आपको गुरुवार के दिन विष्णु भगवान को पीले रंग की चीजें अर्पित करनी चाहिए। दरअसल, पीला रंग भगवान विष्णु को अति प्रिय होता है। इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र जरूर धारण करें। आप विष्णु जी को पीले रंग के फूल, फल, मिठाई आदि अर्पित कर सकते हैं। इससे भगवान जल्दी प्रसन्न होंगे।
- गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ आपको पुखराज भी धारण करना चाहिए। हालांकि इसके लिए आपको किसी ज्योतिष से सलाह जरूर लेनी चाहिए। माना जाता है कि पुखराज धारण करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। साथ ही यह भाग्य को भी चमकाता है।
- भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें गांठ वाली सात हल्दी अर्पित करें। पूजा के बाद अर्पित हल्दी को पीले रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से भी कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। साथ ही धन की वृद्धि होती है।
- गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः!' मंत्र का जाप जरूर करें। इससे मंत्र के जप से भगवान खुश होकर भक्त पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
ये भी पढ़ें : Shiny Hair Tips: विंटर सीजन में गायब हो गई है बालों की शाइन? ये टिप्स अपनाकर लौट आएगी खोई चमक
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 18 January 2024 at 06:28 IST