अपडेटेड 11 January 2024 at 07:41 IST
Guruwar Upay: गुरुवार के दिन तुलसी के साथ करें ये चमत्कारी उपाय, बरसेगा धन; नहीं होगी आर्थिक तंगी
Guruwar ke Upay: धन लाभ पाने के लिए आपको गुरुवार के दिन तुलसी के साथ ये खास उपाय जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Guruwar Ke Upay: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बेहद खास होता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि इस दिन अगर कोई व्यक्ति भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करता है तो उसे सभी तरह के कष्टों से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं व्यक्ति के जीवन में धन लाभ भी होता है।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- गुरुवार के दिन करें ये काम
- खूब बरसेगा धन
- नहीं होगी आर्थिक तंगी
वहीं, गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से भी घर में खुशहाली और कारोबार में धन वृद्धि होती है। ऐसे में आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन ये खास उपाय जरूर करने चाहिए। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
गुरुवार को करें ये उपाय
- आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए आपको गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ 7 तुलसी दल हाथ में लेकर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके बाद आपको ये तुलसी भगवान विष्णु को अर्पित करनी है। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर आप पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखेंगे।
- तुलसी पूजन करने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं। ऐसे में धन वृद्धि के लिए आपको गुरुवार के दिन कच्चे दूध में गंगाजल मिलाकर तुलसी माता को अर्घ्य देना चाहिए और शाम को तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
- धन प्राप्ति के लिए आपको एक विशेष उपाय और करना चाहिए। इसके लिए आपको गुरुवार के दिन तुलसी की जड़ को गंगाजल में धोकर पीले रंग के कपड़े में बांध लेना चाहिए। इसके बाद इसे धन की तिजोरी में रख दें। इससे आपका कारोबार फलता-फूलता रहेगा और घर में कभी आर्थिक तंगी नहीं होगी।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 11 January 2024 at 06:37 IST