Guruwar Upay: गुरुवार के दिन गलती से भी घर न लाएं ये चीजें, होगी आर्थिक तंगी; बिगड़ जाएंगे सारे काम!
Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन आपको कुछ चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Guruwar Ke Upay: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है। जो व्यक्ति गुरुवार के दिन श्रद्धाभाव से भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करता है उस पर विष्णुजी की कृपा हमेशा बनी रहती है। अगर आप किसी तरह की परेशानी या आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो आपको गुरुवार के दिन विष्णुजी का व्रत और उनकी पूजा जरूर करनी चाहिए।
हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि आपको विष्णु पूजन का पूरा लाभ नहीं मिल पाता, ऐसा इसलिए क्योंकि आप गुरुवार के दिन कुछ ऐसी चीजों की खरीदारी कर लेते हैं जिन्हें इस दिन खरीदने की मनाही होती है। जी हां, इन चीजों को गुरुवार के दिन घर लाने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं। ऐसे में आपको जान लेना चाहिए कि गुरुवार के दिन आपको किन चीजों की खरीदारी भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
गुरुवार के दिन न खरीदें ये चीजें
नुकीली चीजें
गुरुवार के दिन कैंची, चाकू या अन्य किसी भी तरह की नुकीली वस्तु को घर न लाएं। इससे घर में दरिद्रता और दुख-परेशानी आती है।
Advertisement
केले
माना जाता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ केले के पेड़ की पूजा भी की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन केले की खरीदारी नहीं करना चाहिए। वरना इससे कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर हो जाती है।
Advertisement
न खरीदें साबुन, डिटर्जेंट पाउडर
आपने सुना होगा कि गुरुवार के दिन साबुन, डिटर्जेंट, शैम्पू आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन इन चीजों की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मकता ऊर्जा का संचार होता है।
पूजा-पाठ का सामान
गुरुवार के दिन पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री न खरीदें। मान्यता है कि इन चीजों को खरीदने से व्यक्ति को पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है।
आंखों से जुड़ी चीजें
गुरुवार के दिन काजल, आई लाइनर, मस्कारा, आईशैडो, चश्मा इत्यादि जैसी आंखों के इस्तेमाल की वस्तुओं को खरीदने से बचें। इससे व्यक्ति के जीवन में परेशानी आती है।
भुने चने
गुरुवार के दिन भुने चने नहीं खरीदने चाहिए। इससे गुरुदोष पड़ता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।