अपडेटेड 26 December 2023 at 23:18 IST
Ganesh Puja: सिर्फ मोदक ही नहीं फलों से भी प्रसन्न होते हैं भगवान गणेश, पूजा में जरूर शामिल करें
Ganesh भगवान को खुश करने के लिए ज्यादातर लोग मोदक का भोग लगाते हैं, लेकिन बप्पा को सिर्फ मोदक ही नहीं कुछ फल भी बहुत प्रिय है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Ganesh Puja Me Shamil Kare Ye Fruits: प्रथम पूजनीय देव गौरी पुत्र गणेश को बुधवार का दिन समर्पित किया गया है। मान्यता है कि बप्पा अपने भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं और जातक के सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप उनकी पूजा और व्रत करते हैं, तो सिर्फ मोदक ही नहीं बल्कि कुछ फलों का भोग लगाकर भी आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- क्या आप भी गणपति बप्पा को सिर्फ मोदक का लगाते हैं भोग?
- गणेश में इन फलों को जरूर करें शामिल बप्पा होते हैं प्रसन्न?
- बुधवार पूजा में इन नियमों का रखें खास ध्यान
गणेश में इन फलों को जरूर करें शामिल बप्पा होते हैं प्रसन्न?
केला
शास्त्रों के मुताबिक भगवान गणेश को केला बहुत प्रिय है। ऐसे में अगर आप बुधवार का व्रत रख रहे हैं या फिर गणेश भगवान की पूजा कर रहे हैं, तो पूजा में केला जरूर शामिल करें।
अमरूद
भगवान गणेश के पसंदीदा फलों की लिस्ट में अमरूद भी शामिल हैं। ऐसे में जब भी आप उनकी पूजा करें तो भोग में अमरूद को जरूर शामिल करें। गणेश जी को अमरूद अर्पित करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
Advertisement
बेल
भगवान शिव को ही नहीं बल्कि उनके पुत्र यानी गणपति महाराज को भी बेल अतिप्रिय है। बुधवार के दिन गणेश जी को बेल का फल अर्पित करने से शुभाशीष प्राप्त होता है।
जामुन
वैसे तो यह मौसमी फल है और गर्मियों में यह खूब पाया जाता है। ऐसे में इस सीजन में बुधवार के दिन बप्पा को जामुन का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने पर गणेश जी प्रसन्न होते हैं।
Advertisement
सीताफल
सीताफल जिसे कई जगहों पर शरीफा के नाम से भी जाना जाता है। यह फल भी भगवान गणेश को बहुत पसंद है। मान्यता है कि इसका भोग लगाने से विघ्नहर्ता अति प्रसन्न होते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 26 December 2023 at 23:18 IST