Falgun Maah: फाल्गुन माह की हो चुकी है शुरुआत, जानें इस महीने में क्या करें और क्या नहीं?
धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस मास में व्रत-त्योहार के साथ कुछ नियमों का भी पालन करना भी बेहद जरुरी है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Falgun Maah Ke Niyam: हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना फाल्गुन शुरू हो चुका है। धार्मिक दृष्टि से यह बहुत ही खास माना जाता है। इस माह में शिवरात्रि से लेकर होली तक के कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ते हैं। माना जाता है कि इस महीने में देवी-देवताओं की पूजा करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है और सुख-समृद्धि के साथ ही धन-ऐश्वर्या की प्राप्ति होती है, लेकिन इस मास में पूजा-पाठ के साथ ही कुछ नियमों का विशेष ध्यान देना होता है।
पंचांग के मुताबिक इस साल 25 फरवरी 2024 दिन रविवार से फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है, जो 25 मार्च 2024 दिन रविवार तक है। एक तरफ इस महीने में जहां पूजा-पाठ के साथ कुछ उपायों को करने का विशेष विधान है, वहीं दूसरी तरफ फाल्गुन (Falgun 2024) में कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है।
फाल्गुन माह (Falgun Maah) में क्या करें?
शिव जी को करें प्रसन्न
इस माह में भगवान शंकर, चंद्रदेव और भगवान कृष्ण की पूजा का विधान है। ऐसे में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए महाशिवरात्रि के दिन व्रत जरूर करें।
इन चीजों का करें दान
फाल्गुन माह में घी, सरसों का तेल, वस्त्र और अनाज का दान करना बहुत ही शुभ होता है।
Advertisement
विष्णु जी के इस अवतार की करें पूजा
इस माह में भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की पूजा का बड़ा महत्व है।
शनि के प्रकोप से बचने के लिए करें ये काम
शनि प्रकोप से बचने के लिए रोजाना शिवजी का जलाभिषेक करें।
Advertisement
फाल्गुन माह (Falgun) में क्या न करें?
न करें तामसिक भोजन का सेवन
फाल्गुन माह में मास-मदिरा के सेवन से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें… Falgun Maah: आज से शुरू हो रहा है हिंदू कैलेंडर का आखिरी माह फाल्गुन, जानें महत्व और व्रत-त्योहार
अनाज का सेवन कम करें
शास्त्रों के मुताबिक फाल्गुन माह में अनाज का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में इस दौरान अनाज का सेवन कम करना चाहिए और फल और सब्जियों को ज्यादा खाना चाहिए।
शुभ कार्यों का न करें आयोजन
धार्मिक मान्यता के मुताबिक होलाष्टक के दौरान शुभ कार्यों का आयोजन नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।