Falgun Maah: आज से शुरू हो रहा है हिंदू कैलेंडर का आखिरी माह फाल्गुन, जानें महत्व और व्रत-त्योहार
Falgun Maah धार्मिक दृष्टि बेहद खास और महत्वपूर्ण महीना होता है। इसमें शिवरात्रि से होली तक के खास त्योहार और व्रत पड़ते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Falgun Maah Vrat Tyohar: हिंदू कैलेंडर का 12वां और साल का आखिरी महीना फाल्गुन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण और खास माना जाता है। इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। साथ ही धन, सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कब से कब तक फाल्गुन का महीना रहेगा और इसका महत्व क्या है।
इस साल फाल्गुन महीने की शुरुआत 25 फरवरी 2024 दिन रविवार से हो रही है, जो 25 मार्च 2024 दिन रविवार को खत्म होगा। इस बीच इस महीने में महाशिवरात्रि से लेकर होली तक कई बड़े और प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं।
क्या है फाल्गुन माह (Falgun) का महत्व
धार्मिक दृष्टि से फाल्गुन का महीना पूजा-पाठ के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक इस माह में चंद्र देव को जन्म हुआ था ऐसे में उनकी आराधना के लिए यह मास सबसे उत्तम माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मानसिक तनाव दूर होता है। अगर किसी की कुंडली में चंद्र दोष है, तो इस महीने में चंद्रमा की पूजा करने से यह दूर हो सकता है। इसके अलावा इस महीने में होली का त्योहार मनाया जाता है, जिसके लिए सभी काफी उत्साहित रहते हैं। इसके साथ ही महाशिवरात्रि का पावन पर्व भी इसी महीने में मनाई जाता है।
फाल्गुन माह में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार
- 25 फरवरी दिन रविवार- फाल्गुन माह शुरू
- 28 फरवरी दिन बुधवार- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
- 1 मार्च दिन शुक्रवार- यशोदा जयंती
- 3 मार्च दिन रविवार- शबरी जयंती, भानु सप्तमी
- 4 मार्च दिन सोमवार- जानकी जयंती
- 6 मार्च दिन बुधवार- विजया एकादशी
- 8 मार्च दिन शुक्रवार- महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, पंचक शुरू
- 10 मार्च दिन रविवार- फाल्गुन अमावस्या
- 12 मार्च दिन मंगलवार- फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती
- 13 मार्च दिन बुधवार- विनायक चतुर्थी
- 14 मार्च दिन गुरुवार- मीन संक्रांति
- 20 मार्च दिन बुधवार- आमलकी एकादशी
- 22 मार्च दिन शुक्रवार- प्रदोष व्रत
- 24 मार्च दिन रविवार- होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
- 25 मार्च दिन सोमवार- होली, चैतन्य महाप्रभू जयंती, चंद्र ग्रहण
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।