Kharmas के 30 दिनों में जरूर करें यह खास उपाय, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न
Kharmas की शुरुआत हो चुकी है। 30 दिनों तक चलने वाली यह अवधि बहुत ही खास मानी जाती है, ऐसे में अगर इस दौरान कुछ उपायों को किया जाता है, तो भगवान विष्णु प्रसन्न ह
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Kharmas 2023 Ke Upay: हिंदू धर्म में वैसे तो सभी मास का अपना अलग महत्व होता है, जिनमें से कुछ बहुत ही शुभ माने जाते हैं, तो कुछ खास महत्व रखने के बाद भी शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ माने जाते हैं। इन्हीं में से एक खरमास भी है, जो धार्मिक दृष्टि से तो बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन शुभ और मांगलिक कामों के लिए अशुभ माना जाता है। इस मास की शुरुआत 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार से हो चुकी है, जिसका समापन 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार को होगा। ऐसे में इस दौरान कुछ खास उपायों को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- कैसे लगता है खरमास?
- खरमास में क्यों नहीं होते मांगलिक और शुभ कार्य?
- खरमास में क्या उपाय करें?
कैसे लगता है खरमास?
हिंदू पंचांग के मुताबिक जब ग्रहों के राजा सूर्य देवताओं के गुरु बृहस्पति की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं, तो खरमास (Kharmas) लग जाता है। इसकी अवधि 30 दिनों की होती है। जिसकी शुरुआत 16 दिसंबर 2023 से हो चुकी है।
खरमास में क्यों नहीं होते मांगलिक और शुभ कार्य?
वैदिक और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब सूर्य धनु राशि में रहते हैं, तो उस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य करने से शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है, यही वजह है कि खरमास (Kharmas 2023) में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, उपनयन संस्कार, अन्नप्राशन आदि जैसे कामों को करने की मनाही होती है।
Advertisement
खरमास में क्या उपाय करें? (Kharmas 2023 Upay)
सूर्य देव को दें अर्घ्य
खरमास के दौरान सुबह उठकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने पर कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
सत्यनारायण कथा का मिलता है विशेष लाभ
खरमास के दौरान अगर आप सत्यनारायण भगवान की पूजा और कथा सुनते हैं, तो इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है।
Advertisement
दान-पुण्य का खास महत्व
खरमास में दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है, जिन लोगों को ग्रहों के कारण किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा हो, उन्हें खरमास में सामर्थ्य अनुसार दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रह शांति में लाभ मिलता है और जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती है।
यह भी पढ़ें… Year Ender: 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा इन Diet Plans को किया गया सर्च, आप भी कर सकते हैं फॉलो
जप-तप का विशेष महत्व
30 दिनों की खरमास अवधि में जप-तप का भी विशेष महत्व है। इसलिए हर दिन सुबह उठकर स्नान-ध्यान के बाद सूर्य देव के बीज मंत्रों का जाप करें। साथ ही भगवान विष्णु के भी मंत्रों का पाठ करें। ऐसा करने के लिए शांत वातावरण में बैठकर कम से कम 1, 5, 7 या 11 माला का जाप करें।