अपडेटेड 1 May 2024 at 10:12 IST

Budhwar Ka Vrat: करने जा रहे हैं बुधवार का व्रत? इस विधि से करें गणपति बप्पा की पूजा, जान लें नियम

Budhwar Ka Vrat: अगर आप बुधवार के दिन भगवान गणेश का व्रत करने जा रहे हैं तो आपको इस पूजा विधि और इन नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Lord Ganesha
Lord Ganesha | Image: Unsplash

Budhwar Vrat Ke Niyam: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित किया गया है। सनातन धर्म के किसी भी शुभ कार्य व पूजा-पाठ में भगवान गणेश को विशेष स्थान प्राप्त है। माना जाता है कि अगर आप किसी भी कार्य की शुरुआत बिना भगवान गणेश का नाम लिए करते हैं तो वह कार्य पूरी तरह से सफल नहीं होता है।

वहीं, मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति बुधवार के दिन भगवान गणेश का व्रत कर उनकी पूजा-अर्चना करता है तो गणपति बप्पा उस पर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। इनका व्रत करने से कष्टों का नाश होता है और घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। हालांकि, कई लोगों को बुधवार के व्रत नियम और पूजा विधि को लेकर कंफ्यूजन रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप किस पूजा विधि और किन नियमों के साथ बुधवार का व्रत कर सकते हैं।

भगवान गणेश के व्रत की पूजा विधि (Ganesha Vrat Ki Puja Vidhi)

  • अगर आप भगवान गणेश के लिए बुधवार का व्रत कर रहे हैं तो आपको इसे 7 बुधवार तक करना चाहिए।
  • बुधवार के व्रत की शुरुआत महीने के शुक्ल पक्ष से करनी चाहिए।
  • बुधवार को सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • अब तांबे के बर्तन में भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें।
  • और गणपति बप्पा का ध्यान कर बुधवार के व्रत का संकल्प लें।
  • पूजा के लिए आप पूर्व दिशा की ओर मुख करें। ये शुभ होता है।
  • आसन पर बैठकर भगवान गणेश जी की फूल, धूप, दीप, कपूर, चंदन से पूजा अर्चना करें।
  • गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। इससे वह अति प्रसन्न हो जाते हैं।
  • इसके बाद गणेश जी को मोदक या लड्डूओं का भोग लगाएं।
  • 108 बार ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें।

बुधवार को व्रत करने के नियम (Budhwar Vrat Ke Niyam)

  • बुधवार व्रत की कथा जरूर पढ़ें।
  • बप्पा की आरती करना बिल्कुल न भूलें।
  • बुधवार के व्रत में हरे रंग के वस्त्र पहनें।
  • बुधवार के व्रत में नमक खाने से परहेज करें।
  • बुधवार के दिन गणेश जी को घी और गुड़ का भोग लगाएं जरूर लगाएं।
  • इसके बाद इस भोग को गाय को खिलाएं।
  • इस दिन जरूरतमंदों को जरूरत की चीजों का दान जरूर करें।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशिवालों का दिन रहेगा शानदार, इन्हें हो सकती है परेशानी; पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 1 May 2024 at 06:57 IST