Budhwar Upay: विघ्नहर्ता भगवान गणेश को खुश करना है बेहद आसान, बस बुधवार को करने होंगे ये उपाय
Budhwar Ke Upay: भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए आपको बुधवार के दिन ये उपाय जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Budhwar Ke Upay: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित किया गया है। सनातन धर्म में गणेश जी को विशेष स्थान दिया गया है। कहा जाता है कि जिस घर-परिवार पर भगवान गणेश की कृपा होती है वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
ऐसे में अगर आप भगवान गणेश का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको बुधवार के दिन गणपति जी की पूजा करने के साथ-साथ कुछ जरूरी उपाय भी करने चाहिए। जी हां, ये उपाय करने से न सिर्फ आपको धन लाभा होगा बल्कि आपको हर काम में सफलता मिलेगी। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं बुधवार के दिन किए जाने वाले इन उपायों के बारे में।
बुधवार के दिन करें ये उपाय
दूर्वा
अगर आप गणेश जी को खुश करना चाहते हैं तो आपको बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करते समय उन्हें दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। ये भगवान को अति प्रिय है। इसे अर्पित करने से भगवान आपसे जल्दी प्रसन्न होते हैं।
Advertisement
मोदक
मोदक गणेश जी को अति प्रिय हैं। बुधवार या अन्य दिन जब भी आप गणेश जी की पूजा करते हैं तो आपको उन्हें मोदक का भोग जरूर लगाना चाहिए। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
Advertisement
लड्डू
गणेश जी को खुश करना बेहद आसान है। आपको उन्हें पूजा के दौरान लड्डू या मोतीचूर के लड्डूओं का भोग लगाना है। ये उन्हें काफी प्रिय है। इससे भगवान खुश होकर भक्त की हर मनोकामना पूरी करते हैं।
फल
गणशे जी को जामुन, अमरूद, बेल, आम, सेब, संतरा, मौसमी, चीकू, केला, अनार, नारियल आदि जैसे फलों का भोग जरूर लगाएं। उनके भोग से गणेश जी प्रसन्न होकर आपके घर को सुख-समृद्धि से भर देते हैं।
गणेश आरती
अगर आपको किसी काम में सफलता नहीं मिल रही है तो आपको बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करते समय उनकी आरती जरूर करनी चाहिए। इससे आपके सारे काम सफल होने लगेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।