अपडेटेड 14 February 2024 at 15:53 IST

आर्थिक तंगी से हैं परेशान और हर काम में आ रही है अड़चन? बुधवार के दिन करें ये 4 उपाय, खूब होगा लाभ

Budhwar Ke Upay: भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए आपको बुधवार के दिन ये उपाय जरूर करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Ganesha Jayanti
बुधवार के उपाय | Image: Shutterstock

Budhwar Ke Upay: हिंदू धर्म में भगवान गणेश का एक विशेष स्थान है। किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत बिना गणेश पूजन के करना अशुभ माना जाता है। सप्ताहिक दिनों के हिसाब से बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए चुना गया है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करता है उस पर प्रभु अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं।

वहीं, अगर आप किसी तरह की आर्थिक तंगी, घर-परिवार में अशांति, कलेह-क्लेश से जूझ रहे हैं तो आपको गणेश भगवान की पूजा करने के साथ-साथ बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय भी करने चाहिए। इन उपायों को करने से गणेश भगवान प्रसन्न होकर भक्त के सभी दुखों का नाश करते हैं। आइए जानते हैं ये उपाय क्या-क्या हैं।

बुधवार के उपाय

  • कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करना हो या फिर गणेश भगवान का आशीर्वाद पाना हो आपको बुधवार के दिन ये उपाय जरूर करना चाहिए। ये बेहद आसान उपाय है। इसके लिए आपको पूरी श्रद्धा के साथ हर सुबह और शाम गणेश भगवान की पूजा करने के बाद उनकी आरती करनी है। इससे भगवान खुश होकर आपकी सभी चिंताएं दूर करेंगे।
  • बुधवार के दिन विधि-विधान से गणपति जी की पूजा करने के दौरान भगवान गणेश को पीले चंदन से तिलक लगाएं। इसके बाद, तिलक को अपने माथे पर लगाएं। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है।
  • अगर आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, तो बुधवार के दिन पूजा के समय भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित कर मोदक का भोग जरूर लगाएं। इससे धन-धान्य बढ़ता है और मान-सम्मान बना रहता है।
  • बुधवार के दिन आपको गाय को हरी घास या हरा चारा जरूर खिलाना चाहिए। इससे भी भगवान गणेश प्रसन्न होकर भक्त की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

ये भी पढ़ें : क्या आपके हैं कर्ली हेयर? बदलते मौसम में इस तरह करें केयर, नहीं तो बाल हो जाएंगे रूखे और बेजान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 14 February 2024 at 15:39 IST