Advertisement

Updated May 8th, 2024 at 07:57 IST

Budhwar ke Upay: बुधवार के दिन करेंगे ये आसान उपाय तो बनी रहेगी भगवान गणेश की कृपा

Wednesday Upay: अगर आप किसी तरह के दुख-संकट आदि का सामना कर रहे हैं तो आपको बुधवार के दिन ये खास उपाय जरूर करने चाहिए।

Reported by: Kajal .
ganesha
बुधवार के उपाय | Image:shutterstock
Advertisement

Budhwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। सनातन धर्म में भगवान गणेश को विशेष स्थान प्राप्त है। मान्यता है कि बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

भगवान गणेश का आशीर्वाद पाना काफी आसान होता है। इसके लिए आप बप्पा की पूजा करने के साथ-साथ बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय भी कर सकते हैं। जी हां, अगर आप गणेश भगवान की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको बुधवार के दिन ये खास उपाय करने चाहिए। इससे गणपति बप्पा अपने भक्त से जल्दी प्रसन्न होकर उस पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

Advertisement

बुधवार के उपाय (Budhwar Ke Upay)

  • बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करते समय उन्हें कुछ चीजें जरूर अर्पित करें। भगवान को शमी का पत्ता और दूर्वा चढ़ाएं, इसके अलावा उन्हें लाल पुष्प भी अर्पित करें। इससे वह प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे।
  • अगर आप भगवान गणेश का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान करना चाहिए।
  • बुधवार के दिन गणेश भक्तों को परिवार के साथ हरी मूंग की दाल का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होगी और भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की भी कृपा हमेशा बनी रहेगी।
  • अगर आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो आपको बुधवार के दिन ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके सारे आर्थिक संकट टल जाएंगे साथ ही धन में वृद्धि भी होगी। भगवान गणेश आपकी तंगी को दूर कर आपको आशीर्वाद देंगे।
  • बुधवार के दिन गाय को हरी घास या पालक जरूर खिलाएं। ऐसा करने से न सिर्फ भगवान गणेश बल्कि 33 करोड़ देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही अगर किसी तरह का ग्रह दोष है तो वह भी दूर होता है।
  • बुधवार के दिन बुध ग्रह के मंत्रों का जाप जरूर करें। अगर आप इन मंत्रों का जाप करेंगे तो इससे व्यक्ति के मन की एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही इस उपाय को करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शानदार, पढ़ें राशिफल

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published May 8th, 2024 at 07:23 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo