अपडेटेड 12 March 2024 at 16:18 IST
Holika Dahan 2024: वैवाहिक जीवन में लाना है मिठास? होलिका दहन के दिन जरूर करें ये उपाय
Holika Dahan का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं ज्योतिष के मुताबिक होलिका दहन के दौरान कुछ उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Holika Dahan ke Upay: हिंदू धर्म में कुछ महत्वपूर्ण और प्रमुख त्योहारों में से एक होली भी है, जिसे फाल्गुन माह में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यह पर्व दो दिनों का होता है। पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंग-बिरंगें रंगों से होली खेली जाती है। इस दिन देशभर में होलिका दहन का आयोजन किया जाता है और श्री कृष्ण की उपासना की जाती है।
वहीं धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन होलिका की विशेष तौर पर दिन में पूजा की जाती है और रात में इसका दहन किया जाता है। ऐसे में मान्यता है कि दहन के दौरान कुछ खास उपायों को करने से जीवन में आ रही कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
होलिका दहन (Holika Dahan) के दिन करें ये खास उपाय (Jyotish Upay)
जीवन में चाहिए सकारात्मक परिणाम करें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के विवाह में देरी हो रही हो, तो होलिका दहन में किया गया उपाय बेहद कारगर होता है। दहन के समय सुपारी, नारियल, काला तिल और उड़द लेकर लड़का या लड़की के सिर पर सात बार घूमाना चाहिए और फिर उसे आग में डाल दें। ऐसा करने पर शादी में आने वाली अड़चन खत्म हो जाती है।
इस उपाय से जीवन में आने वाली समस्याएं होंगी दूर
इस दिन होलिका की आग में उड़द दाल के पांच दाने डालने से कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याएं दूर होती है और जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी जल्द ही सफलता मिलती है। साथ ही इस दिन छाता दान करने से जीवन में आने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
Advertisement
ग्रह दोष करना है दूर, तो करें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह दोष खराब स्थिति में हो और वह व्यक्ति को पीड़ा पहुंचा रहे हो, तो उन्हें होलिका दहन की भस्म को भगवान शिव पर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से शंकर जी प्रसन्न होते हैं और ग्रह दोष के कारण आ रही समस्याएं दूर होती हैं।
व्यापार में चाहिए उन्नति को करें ये उपाय
व्यापार क्षेत्र में उन्नति के लिए भी होलिका दहन पर उपाय कर सकते हैं। इसके लिए दिन घर या कार्यस्थल के मुख्य द्वार पर लाल या गुलाबी गुलाल से रंगोली बनाएं और दो दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने पर कारोबार में वृद्धि हो सकती है।
Advertisement
पारिवारिक जीवन में आ रही समस्याएं होंगी दूर
होलिका दहन के दिन पारिवारिक जीवन में सुख और समृद्धि के लिए समस्त परिवार के सदस्यों के ललाट पर हल्दी का तिलक लगाएं और इसके बाद होलिका की सात बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से पारिवारिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 12 March 2024 at 16:07 IST