अपडेटेड 17 February 2024 at 18:52 IST

Astrology: घर की इस दिशा को माना जाता है राहु-केतु का स्थान, भूलकर भी नहीं रखना चाहिए ये सामान

Rahu Ketu को लेकर शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरुरी होता है। उन्हीं में राहु-केतु की दिशा के भी कुछ नियम शामिल हैं।

rahu ketu
राहु-केतु का स्थान | Image: social media

Astrology Rahu Ketu Niyam: ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को अशुभ ग्रह के रुप में देखा जाता है। कहते हैं कि यह दोनों ग्रह व्यक्ति को गलत दिशा में ले जाते हैं, जिससे उनके जीवन में गरीबी के साथ-साथ कई सारी समस्याएं आने लगती हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में घर में एक ऐसी दिशा बताई गई है जहां राहु और केतु का वास होता है। ऐसे में इस दिशा के बारे में जानकर इसे ठीक कर लेना चाहिए नहीं कई अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा राहु और केतु की दिशा मानी जाती है। इसके अलावा घर में अंधेरे वाला कमरा, शैचालय या सीढ़ियों को भी राहु का स्थान माना जाता है। ऐसे में अगर आप राहु-केतु के प्रकोप का सामना नहीं करना चाहते हैं, तो आपको इन जगहों को ठीक रखना होगा। साथ ही यहां कुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए।  

राहु-केतु की दिशा में न रखें ये चीजें

हो सकता है धन का नुकसान
राहु और केतु की दिशा में धन या तिजोरी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से धन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस दिशा में सोना-चांदी या आभूषण आदि भी नहीं रखना चाहिए।

इस पौधे को रखने की न करें गलती
राहु-केतु की दिशा यानी दक्षिण-पश्चिम में भूलकर भी तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घट सकता है।

Advertisement

पढ़ाई में नहीं लगता ध्यान
दक्षिण-पश्चिम में अगर आप बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से संबंधित सामान जैसे किताब, कॉपी, पेन आदि रखते हैं या इस दिशा में स्टडी रुम बनवाते हैं, तो इससे बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता है।

यह भी पढ़ें… Fruits: सुबह खाली पेट इन फलों का करें सेवन, होंगे कई चौंकाने वाले फायदे

Advertisement

बढ़ सकती हैं समस्याएं
राहु-केतु की दिशा में टॉयलेट बनवाना भी अच्छा नहीं माना जाता। इस बात का ध्यान न रखने पर व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इस बात का रखें ध्यान नहीं तो नहीं मिलेगा पूर्ण फल
दक्षिण-पश्चिम दिशा में पूजा घर भी नहीं बनवाना चाहिए, क्योंकि इस दिशा में पूजा करने से व्यक्ति को पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।

यह भी पढ़ें… रात में सोने से पहले पुरुषों को पीना चाहिए सौंफ वाला दूध, होते हैं कई फायदे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 17 February 2024 at 17:10 IST