अपडेटेड 19 January 2024 at 06:50 IST
Astrology: दुकान में नहीं हो रही बरकत? इस दिशा में रखें मोर पंख, मिलेगी तरक्की
Mor Pankh: मान्यता है कि अगर मोर के पंख को हम सही दिशा और सही तरीके से रखते हैं तो ये हमारी किस्मत भी बदल सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Astrology Mor Pankh: हिंदू धर्म में मोर पंख को देवी-देवताओं से जोड़कर देखा जाता है। कई ऐसे भगवान हैं जिन्हें मोर मंख अर्पित करना बहुत ही शुभ माना गया है खासकर भगवान कृष्ण को यह जरुर अर्पित करना चाहिए। वहीं इसे वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में भी अहम स्थान मिला है। शास्त्रों के मुताबिक भगवान कृष्ण के मुकुट पर विराजमान रहने वाला मोर मंख (Mor Pankh) घर से लेकर दुकान तक के लिए बहुत ही शुभ होता है। आज हम आपको दुकान में मोर पंख रखने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
ऐसी मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति की दुकान में बरकत न हो रही हो, तो उसे दुकान में मोर पंख रखना चाहिए, क्योंकि इसे रखने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। तो चलिए जानते हैं कि मोर पंख को दुकान की किस दिशा में रखना चाहिए और इससे क्या-क्या फायदा होता है।
मोर पंख दुकान में रखने से होते हैं ये फायदे
वास्तु दोष होगा दूर
वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के मुताबिक अगर किसी के घर में वास्तु दोष हो तो मोर पंख (Mor Pankh) को घर में रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष दूर होता है। ठीक इसी तरह से दुकान को दोषों से मुक्त करने के लिए 8 मोर पंख एक साथ बांधकर रखना चाहिए। ऐसा करने पर जीवन में अपार सफलता और व्यापार में तरक्की मिलने लगती है।
व्यापार में सफलता के लिए
अगर आपकी दुकान नहीं चलती व्यापार एकदम ठप्प पड़ गया है, तो एक मोर का पंख रखने से भगवान की कृपा आप पर बनी रहती है और आपको सफलता मिलने लगती है। कहते हैं कि मोर पंख (Mor Pankh) रखने से दुकान में हमेशा सकारात्मक माहौल बना रहता है।
Advertisement
बुरी नजर से बचाने के लिए
अगर आप चाहते हैं कि आपकी दुकान या आपके व्यापार को किसी की बुरी नजर न लगें, तो ऐसे में आपको एक मोर पंख दीवार पर जरूर लगाना चाहिए।
दुकान में किस दिशा में लगाएं मोर पंख (Mor Pankh)
शास्त्रों के मुताबिक अगर आप अपनी दुकान की पूर्व दिशा में एक मोर का पंख रखते हैं, तो इससे आपको बरकत मिलती है, क्योंकि इस दिशा में मोर पंख लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 18 January 2024 at 23:24 IST