अपडेटेड 24 February 2024 at 16:12 IST
Deepak Upay: दीपक के ये 7 उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल, बढ़ेगा मान-सम्मान
Scriptures यानी शास्त्रों के मुताबिक दीपक के कुछ चमत्कारिक उपाय बताए गए हैं, जो आपकी किस्मत बदलने के साथ वैवाहिक जीवन को भी खुशहाल बनाता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Deepak Upay: हिंदू धर्म में पूजा पाठ का बेहद खास महत्व माना जाता है, लेकिन पूजा तब तक पूरी नहीं होती है, जब तक दीपक प्रज्वलित न किया जाए। मान्यता है कि बिना दीपक जलाए कोई भी धार्मिक कार्य पूरा नहीं होता है और न ही जातक को इसका फल मिलता है। वहीं अगर दीए से जुड़े कुछ उपायों को किया जाता है, तो व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है।
दरअसल, दीपक जलाने से न केवल जीवन का अंधकार दूर होता है, बल्कि घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है। वहीं शास्त्रों के मुताबिक दीपक जलाने से जीवन की कई परेशानियां खत्म होती है। साथ ही इसके उपायों को करने से आप अपनी किस्मत को भी बदल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दीपक के वह कौन से उपाय हैं।
दीपक के करें ये 7 उपाय चमक उठेगी किस्मत
मान-सम्मान बढ़ाने के लिए
अगर किसी व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी आ रही हो, तो उसे रोजाना सूर्य देव को जल देने के बाद घी का दीपक जलाकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है और उसके मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
धन लाभ के लिए
आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए और धन लाभ के लिए मां लक्ष्मी के सामने 7 बत्तियों वाला दीपक जलाकर पूजा करनी चाहिए ऐसा करने पर पैसों की तंगी दूर होती है, सात ही धन लाभ के अवसर बनने लगते हैं।
Advertisement
वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए
अगर पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते हैं, तो रोजाना सुबह श्रीराम और माता सीता की तस्वीर के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने पर वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए
बुधवार के दिन गणपति बप्पा के सामने तीन मुख वाला देसी घी का दीपक जलाएं और दुर्वा घास अर्पित करें। ऐसा करने पर जीवन में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
Advertisement
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए
अगर आप शनिदेव को खुश करना चाहते हैं, तो इसके लिए शनिवार के दिन शनिदेव के किसी मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और तेल का दाने करें।
राहु-केतु दोष से छुटकारा पाने के लिए
राहु-केतु को अशुभ ग्रह माना जाता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति राहु-केतु दोष से जूझ रहा है, तो उसे सुबह और शाम के समय अलसी के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।
घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए
अगर आप के घर में सुख-समृद्धि की कमी हो गई है, तो इसके लिए रोजाना शाम को घर के दरवाजे के दोनों तरफ तेल या घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने पर घर में खुशहाली आती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 24 February 2024 at 16:12 IST