अपडेटेड 19 December 2024 at 23:38 IST

नौसेना का नया युद्धपोत आईएनएस तुशील रूस से भारत के लिए रवाना

INS Tushil: भारतीय नौसेना का रूस निर्मित युद्धपोत आईएनएस तुशील रूस के कलिनिनग्राद से भारत के लिए रवाना हो गया है।

Follow : Google News Icon  
INS Tushil
INS Tushil | Image: X- @indiannavy

INS Tushil: भारतीय नौसेना का रूस निर्मित युद्धपोत आईएनएस तुशील रूस के कलिनिनग्राद से भारत के लिए रवाना हो गया है। इस युद्धपोत को नौ दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में कलिनिनग्राद में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

रूसी तथा भारतीय अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों एवं युद्धपोत निर्माण की सर्वोत्तम पद्धतियों के प्रभावशाली मिश्रण वाले इस पोत की लंबाई 125 मीटर और वजन 3900 टन है।

इस युद्धपोत से हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। हिंद महासागर में पिछले कुछ वर्षों के दौरान चीन की पीएलए नौसेना की सक्रियता बढ़ी है।

भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय नौसेना का नवीनतम बहु-भूमिका वाला आईएनएस तुशील 17 दिसंबर को रूस के कलिनिनग्राद से भारत के लिए रवाना हुआ और यह इसकी पहली परिचालन तैनाती की शुरुआत है।

Advertisement

यह पोत बाल्टिक सागर, उत्तरी सागर, अटलांटिक महासागर तथा अंत में हिंद महासागर से होकर गुजरेगा और रास्ते में कई मित्र देशों के बंदरगाहों पर रुकेगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'भारत परोपकार के लिए तैयार, दुनिया के लिए गुरु बन सकता है', मोहन भागवत

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 19 December 2024 at 23:38 IST