अपडेटेड 23 March 2024 at 12:17 IST

INS कोलकाता 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को लेकर मुंबई पहुंचा, ऑपरेशन संकल्प के तहत के तहत कार्रवाई

युद्धपोत INS कोलकाता शनिवार को 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को लेकर मुंबई पहुंच गया है। सभी समुद्री लूटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

Follow : Google News Icon  
 Somalian pirates reach mumbai
35 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को लेकर मुंबई लाया गया | Image: ANI

युद्धपोत INS कोलकाता 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को लेकर मुंबई पहुंच गया है। सभी समुद्री लूटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। नौसेना की ओर से ये यह जानकारी दी गई है। ऑपरेशन संकल्प के तहत भारतीय नौसेना ने यह कार्रवाई की है।

सोमालिया तट के पास एक अभियान में पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरों को लेकर युद्धपोत आईएनएस कोलकाता शनिवार सुबह मुंबई पहुंचा। नौसेना ने यह जानकारी दी। उसने कहा कि यहां लाने के बाद इन समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।

 समुद्री लुटेरे को लाया गया मुंबई 

यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत की गई, जिसके तहत भारतीय नौसेना के जहाजों को अरब सागर और अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है ताकि क्षेत्र से गुजरने वाले नाविकों और मालवाहक पोतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सीमा शुल्क और अप्रवासन की औपचारिकताओं के बाद 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। 16 मार्च को एक एंटी पाइरेसी ऑपरेशन के बाद भारतीय नौसेना के INS कोलकाता ने समुद्री लुटेरों को पकड़ा था।

ऑपरेशन संकल्प के तहत नौसेना की कार्रवाई

भारतीय नौसेना ने बताया कि ऑपरेशन संकल्प और अन्य अभियानों के दौरान 110 लोगों की जान बचाई है, जिसमें 45 भारतीय और 65 अंतर्राष्ट्रीय नागरिक शामिल हैं। इसने 13 हमले की घटनाओं का जवाब भी दिया है। भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती से संबंधित विभिन्न अभियानों में 27 पाकिस्तानियों और 30 ईरानियों सहित 102 लोगों की जान बचाई है।

Advertisement

समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंपा

नौसेना ने कहा, ‘‘आईएनएस कोलकाता पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरों को लेकर 23 मार्च को मुंबई पहुंचा। भारतीय कानूनों, विशेष रूप से समुद्री डकैती-रोधी अधिनियम, 2022 के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए समुद्री लुटेरों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।’’

उसने कहा कि विशिष्ट सूचना के आधार पर 15 मार्च की सुबह शुरू हुए 40 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के दौरान आईएनएस कोलकाता ने अरब सागर में समुद्री लुटेरों के जहाज ‘एक्स-एमवी रुएन’ को रोका। नौसेना ने कहा कि जहाज ‘एक्स-एमवी रुएन’ का इस्तेमाल समुद्र क्षेत्र में लूटपाट करने और वाणिज्यिक पोतों को बंधक बनाने के लिए किया जा रहा था।

Advertisement

इनपुट-भाषा

यह भी पढ़ें: आप की प्रेस कांफ्रेंस, आतिशी बोलीं- हमें पैसा नहीं मिला
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 March 2024 at 11:52 IST