BIG BREAKING: भारत ने किया अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, पीएम मोदी ने दी जानकारी
भारत ने अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करके परीक्षण की जानकारी दी है।
- डिफेंस न्यूज
- 2 min read

Agni-5 missile : भारत ने अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है। रक्षा के क्षेत्र ये भारत की बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करके परीक्षण की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने मिशन दिव्यास्त्र का सफल परीक्षण करने पर DRDO वैज्ञानिकों को बधाई दी है। पीएम कहा कि हमें DRDO वैज्ञानिकों पर गर्व है। खास बात ये है कि अग्नि-5 मिसाइल स्वदेशी रूप से विकसित है।
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण, मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमारे डीआरडीओ वैज्ञानिकों पर गर्व है।’
क्या है मिशन दिव्यास्त्र?
मिशन दिव्यास्त्र (Mission Divyastra) भारत का एक ऐसा मिशन है जिसमें एक ही मिसाइल को अलग-अलग युद्ध क्षेत्रों को निशाना बनाकर तैनात किया जा सकता है। यह प्रणाली स्वदेशी एवियोनिक्स प्रणालियों और उच्च सटीकता सेंसर पैकेजों से लैस है। इस सफल परीक्षण के साथ ही भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) क्षमता है।
MIRV तकनीक की मदद से कई परमाणु हथियारों को किसी एक मिसाइल से ले जाया जा सकता है। इन हथियारों से अलग-अलग दुश्मन को टारगेट करके निशाना बनाया जा सकता है। खास बात ये है कि इसे सड़क मार्ग से भी ले जाया जा सकता है। इससे पहले अग्नि मिसाइलों में यह सुविधा नहीं थी।
Advertisement
अग्नि 5 मिसाइल
अग्नि सीरीज की अग्नि 5 मिसाइल का मारक क्षमता 5000 किलोमीटर से अधिक की है। यब भारत की सबसे लंबी दूरी तक मारक क्षमता वाली रखने वाली मिसाइल है। भारत ने परमाणु क्षमता से लैस इस अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का दिसंबर, 2022 में सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। यह रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में भारत की बहुत बड़ी कामयाबी की है।