खाने को रोटी नहीं, टैंकों में डीजल नहीं और दुनिया भर का कर्ज; भारत के सामने जंग में कितने दिन टिकेगा पाकिस्तान?
Indian Army Vs Pakistan Army : भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना है। सक्रिय सैनिक, रिजर्व बल, अर्धसैनिक बल इन सब में पाकिस्तान कहीं नहीं टिकता।
- डिफेंस न्यूज
- 3 min read

India Vs Pakistan Military Power : युद्ध और आक्रमण जैसे शब्द आदमी को बेहद उत्तेजित करते हैं, लेकिन युद्ध के परिणाम बेहद घातक होते हैं। जीत भले किसी की हो, लेकिन दो पक्षों में सिर्फ घनघोर बर्बादी रह जाती है। इतिहास गवाह है कि भारत ने हमेशा युद्ध को टालने की भरपूर कोशिश की है, लेकिन पाकिस्तान जैसा बेशर्म पड़ोसी हमेशा भारत को उकसाता रहता है। ब्रिटिश दार्शनिक बर्ट्रेंड रसेल ने कहा था-
“युद्ध यह निर्धारित नहीं करता कि कौन सही है, केवल यह निर्धारित करता है कि कौन बचा है।”
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्तमान की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान, भारत को उकसाने के लिए लगातार 7 दिन से सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। लेकिन भारत हमला करने की जगह पाकिस्तान को रणनीतिक और कूटनीतिक रुप से घेर रहा है। भारत ये समझदारी तब दिखा रहा है, जब वो जानता है कि पाकिस्तान की औकात युद्ध क्षेत्र में भारतीय सेना के आगे 10 दिन भी टिकने की नहीं है।
खाने को 3 वक्त को रोटी नहीं
दोनों देशों के बीच अगर जंग होती हो तो पाकिस्तान मुश्किल से मुश्किल भारत से सामने 7 या 8 टिक सकता है। उसके पास ना तो टैंकों में भरने के लिए डीजल है और ना ही पर्याप्त गोला-बारूद। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति भी बदतर है, उधारी के दम पर वो अपने कर्मचारियों को वेतन दे रहा है। पाकिस्तान की सरकार अपनी आवाम को तीन वक्त की रोटी तक नहीं दे पा रही है और इनके नेता लगातार जंग की बात कर रहे हैं।
किसमें कितना दम?
भारतीय सेना पाकिस्तान से 3 गुना ताकतवर है। भारत का रक्षा बजट पाकिस्तान से करीब 9 गुना अधिक है। भारत लगातार आधुनिकीकरण और उपकरणों पर निवेश कर रहा है। ग्लोबल फायरपावर 2025 के आंकड़े बताते हैं कि सैन्य स्ट्रेंथ रैंकिंग में भारत, पाकिस्तान से आठ पायदान आगे हैं। वैश्विक सैन्य ताकत 2025 में भारत की रैंकिंग 145 देशों में चौथी है, जबकी पाकिस्तान 12वें नंबर पर है। भारत की सैन्य ताकत संख्या, तकनीक और बजट के मामले में पाकिस्तान से कहीं आगे है।
Advertisement
थल, जल और वायु सेना में भारत, पाकिस्तान से बहुत आगे है। बड़ा रक्षा बजट होने के कारण भारत के पास राफेल, ब्रह्मोस, INS विक्रांत जैसे आधुनिक हथियार है। हालांकि, दोनों ही देशों के पास परमाणु हथियार हैं।
चौथी सबसे शक्तिशाली सेना
भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना है। सक्रिय सैनिक, रिजर्व बल, अर्धसैनिक बल इन सब में पाकिस्तान कहीं नहीं टिकता। पाकिस्तान ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2024 में 9वें स्थान पर था, लेकिन अब 12वें स्थान पर है। भारत का रक्षा बजट 2025-26 के लिए 6.8 लाख करोड़ रुपये है, ये पिछले साल से 9.5% अधिक है। पाकिस्तान का रक्षा बजट 2,281 अरब रुपये है, इस साल पाकिस्तान ने 7.49% की वृद्धि की है। भारत का रक्षा बजट पाकिस्तान से करीब 9 गुना अधिक है।
Advertisement
भारत की थल सेना आकार, आधुनिक टैंकों और बख्तरबंद वाहनों में तीन गुना अधिक शक्तिशाली है। भारत की वायु सेना संख्या और तकनीकी रूप से अधिक उन्नत है, खासकर राफेल और ब्रह्मोस जैसे हथियारों के साथ। भारत की नौसेना विमानवाहक पोतों और परमाणु पनडुब्बियों के साथ रेंज और क्षमता में कहीं आगे है। दोनों देशों के पास लगभग समान परमाणु हथियार हैं, लेकिन भारत को मिसाइल रेंज और तकनीक में बढ़त है। हालांकि, पाकिस्तान को जमीनी ताकत और भौगोलिक स्थिति में मामूली फायदा मिल सकता है।