Tariff War: ट्रेड डील के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों कर दिया 25% टैरिफ का ऐलान, भारत पर क्या होगा इसका असर?

Tariff War: जानकारों की माने तो अमेरिका के टैरिफ का भारत की सी फूड इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ेगा। भारत के श्रिंप निर्यात में लगभग 66 फीसदी हिस्सा श्रिंप का है। साल 2024 25 में भारत ने 4.88 अरब डॉलर के श्रिंप का निर्यात किया था।

Follow : Google News Icon  
US President Donald Trump
US President Donald Trump | Image: X

Tariff War: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (30 जुलाई 2025) को भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने भारत पर ट्रैफिक लगाने की घोषणा करते हुए कहा की मित्र होने के बावजूद भी भारत और अमेरिका के बीच अपेक्षाकृत कम व्यापार हुआ है, ट्रंप की घोषणा के बाद भारत अब उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया जिनसे अमेरिका 1 अगस्त से टैरिफ बसूली करेगा। आईए जानते हैं कि अमेरिका के फैसले का भारत पर क्या असर पड़ेगा?

जानकारों की माने तो अमेरिका के टैरिफ का भारत की सी फूड इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ेगा। भारत के श्रिंप निर्यात में लगभग 66 फीसदी हिस्सा श्रिंप का है। साल 2024 25 में भारत ने 4.88 अरब डॉलर के श्रिंप का निर्यात किया था। भारत का लगभग आधा श्रिंप निर्यात अमेरिका को ही होता है।

भारत पर क्या होगा ट्रंप के टैरिफ का असर?

अमेरिकी टैरिफ का असर भारत में उन सभी वस्तुओं और सेक्टर पर पड़ेगा जिनका निर्यात भारत करता है। मशीन, ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियां, टेक्सटाइल इंडस्ट्री, मेटल और फार्मा कंपनी पर ट्रंप के टैरिफ का असर देखने को मिल सकता है। भारत से आयात होने वाली वस्तुएं अमेरिका में महंगी कीमतों पर मिलेगी इससे उनकी बिक्री कम होगी और कंपनियों को घटा भी होगा।

Advertisement

ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ के जरिए भारत पर टैरिफ का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "याद रखें, भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ सालों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है, क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। किसी भी देश की तुलना में उनके यहां सबसे कठिन और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं हैं।"

Advertisement

उन्होंने आगे यह भी कहा, "इसके अलावा उन्होंने अपने अधिकांश सैन्य उपकरण रूस से ही खरीदे हैं, और चीन के साथ वे रूस का सबसे बड़ा ऊर्जा खरीदार है। वो भी ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके। सब कुछ सही नहीं है।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत को 1 अगस्त से 25% टैरिफ और जुर्माना भी देना होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। MAGA (मेक अमेरिकी ग्रेट अगेन)।

इसे भी पढ़ें:BIG BREAKING: भारत पर अमेरिका लगाएगा 25% टैरिफ, ट्रंप का ऐलान

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड