‘चोरों ने लिया किटकैट ब्रेक…’; इटली में 12 टन KitKat चॉकलेट ले जा रहा ट्रक हुआ गायब, नेस्ले ने चोरी पर दिया मजेदार रिएक्शन

KitKat Mystery: 12 टन किटकैट चॉकलेट ले जा रहा एक ट्रक यूरोप में गायब हो गया। ट्रक इटली से पोलैंड जा रहा था और इस बीच रास्ते में कई देशों को चॉकलेट की सप्लाई होनी थी।

Follow : Google News Icon  
Sweet-Toothed Thieves! Truck Carrying 400,000 KitKat Chocolate Bars Stolen Before Easter
KitKat Chocolate Bars Stolen Before Easter | Image: KitKat

KitKat Mystery: स्विस फूड कंपनी नेस्ले (Nestle) को एक बड़ा झटका लगा जब उसका 12 टन किटकैट चॉकलेट ले जा रहा एक ट्रक यूरोप में गायब हो गया। ईस्टर से ठीक पहले इस तरह की चोरी से बाजारों में किटकैट चॉकलेट की सेल में कमी आ गई है। इस बीच, नेस्ले ने भी इटली में हुई असामान्य चॉकलेट चोरी की खबरों की पुष्टि कर दी है।

ये घटना 26 मार्च की बताई जा रही है जब यूरोप में वितरकों तक पहुंचाई जा रही किटकैट चॉकलेट बार की एक बड़ी खेप चोरी हो गई, या यूं कहे कि अचानक से चॉकलेट से भरा पूरा ट्रक ही गायब हो गया। इस ट्रक में 12 टन चॉकलेट बार थीं जो बिना कोई निशान छोड़े सबके सामने से गायब हो गईं।

12 टन किटकैट चॉकलेट ले जा रहा ट्रक हुआ चोरी

सामने आई जानकारी की माने तो, कंपनी का कहना है कि ट्रक में 4,13,793 यूनिट चॉकलेट थी। ट्रक इटली से पोलैंड जा रहा था और इस बीच रास्ते में कई देशों को चॉकलेट की सप्लाई होनी थी। हालांकि, वो बीच में ही गायब हो गया और चोरी की सटीक लोकेशन का पता भी नहीं चल पाया है। 

चोरी हुई चॉकलेट किटकैट की नई फॉर्मूला वन (F1) लाइन की थीं। पिछले साल जब से यह चॉकलेट रेसिंग स्पोर्ट की आधिकारिक चॉकलेट बनी है, तब से इन चॉकलेट को रेस कार के आकार में ढाला जा रहा है। कंपनी नेस्ले के एक प्रवक्ता ने द एथलेटिक को बताया कि चोरी हुआ ट्रक और चॉकलेट अभी तक नहीं मिले हैं। वही, किटकैट की इस बड़ी चोरी में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

Advertisement

चॉकलेट चोरी पर कंपनी का मजेदार रिएक्शन

कंपनी को डर है कि उनकी चॉकलेट अवैध बाजार में बेची जा सकती है। नेस्ले ने इस पूरे मामले पर बड़े मजेदार तरीके से किटकैट के स्लोगन के जरिए रिएक्ट किया है। उसने एक बयान में लिखा- “हम हमेशा लोगों को किटकैट के साथ ब्रेक लेने के लिए प्रोत्साहित करते आए हैं लेकिन लगता है चोरों ने इस संदेश को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया और हमारी 12 टन से ज्यादा चॉकलेट के साथ ब्रेक ले लिया।”

आगे लिखा- “हम अपराधियों की असाधारण पसंद की सराहना करते हैं, लेकिन इस सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता कि माल की चोरी हर तरह के कारोबार के लिए समस्या बनती जा रही है"। नेस्ले ने ये भी लिखा कि वो अपना एक्सपीरियंस बताकर लोगों के बीच इस अपराध को लेकर जागरुकता फैलाना चाहते हैं। 

Advertisement

बैच कोड से चोरों का चलेगा पता

कंपनी ने आगे जानकारी दी कि हर चॉकलेट बार पर एक बैच कोड बना है जिसे ट्रेस करके पुलिस चोरी किए माल का पता लगा सकती है। यूरोपीय न्यूज साइट डीडब्ल्यू के अनुसार, कंपनी ने कहा, “अगर कोई मैच मिल जाता है, तो स्कैनर को साफ निर्देश मिल जाएंगे कि किटकैट को कैसे अलर्ट करना है जो ठीक तरह से सबूत साझा कर देगी”।

ये भी पढ़ेंः 'आइसक्रीम मत बेच' कहकर बीच सड़क पर सिर काट लिया, फिर रसोई में पास रखकर खाना बनाया

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड