अपडेटेड 27 December 2024 at 18:58 IST

टाटा स्टील ने अपने शताब्दी समारोह में मनमोहन सिंह के दौरे को याद किया

टाटा स्टील ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Follow : Google News Icon  
Tata Steel remembers Manmohan Singh's visit in its centenary celebrations
Tata Steel remembers Manmohan Singh's visit in its centenary celebrations | Image: ani

टाटा स्टील ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कंपनी के शताब्दी समारोह के अवसर पर 16 वर्ष पहले इस्पात नगरी जमशेदपुर की उनकी यात्रा को याद किया।

जमशेदपुर में शुक्रवार को मीडिया के साथ साझा किए गए एक बयान में कंपनी ने 22 अप्रैल 2008 को सिंह की यात्रा पर प्रकाश डाला जब वह इसके शताब्दी समारोह में शामिल हुए थे।

बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान सिंह ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा था, "यह वास्तव में आप सभी के लिए, झारखंड के लोगों के लिए, भारत के लोगों के लिए और वास्तव में मेरे लिए भी एक विशेष दिन है।"

बयान में कहा गया कि समारोह की शुरुआत सिंह द्वारा बरगद का पौधा लगाने के साथ हुई, जिसे बाद में उन्होंने विकास और समृद्धि के प्रतीक के रूप में जमशेदपुर के नागरिकों को समर्पित किया। सिंह का बृहस्पतिवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह भारत के आर्थिक सुधारों के प्रेणता थे।

मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधान मंत्री रहे। उन्होंने इससे पहले वित्त मंत्री के रूप में देश की आर्थिक नीतियां बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Manmohan Singh: PM बन गए लेकिन मनमोहन सिंह को कचोटता था मारुति 800 का मोह, BMW पर बैठना पड़ता तो जी भरके निहारते...

Advertisement

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 27 December 2024 at 18:58 IST