US Iran Ceasefire: सीजफायर का शेयर बाजार ने किया जोरदार स्वागत, सेंसेक्स 2800 अंक तक उछला, NIFTY में भी जोरदार तेजी

आज भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई। अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर की खबर से क्रूड ऑयल 13% गिरकर 95 डॉलर पर आ गया। सेंसेक्स 3.5% चढ़कर 77,230 पर और निफ्टी 3.16% बढ़कर 23,855 पर खुला।

Follow : Google News Icon  
stock market welcomed the ceasefire with a strong response Sensex jumped 2,800 points
सेंसेक्स 2800 अंक तक उछला | Image: Freepik

Stock Market Today: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर की खबर आने के बाद निवेशकों के मन में खुशी छा गई और बाजार ने ऊपर छलांग लगा दी।

बुधवार को सेंसेक्स एक दिन में करीब 2800 अंक तक चढ़ गया, जबकि निफ्टी भी 800 अंक से ज्यादा मजबूत हुआ। इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में लाखों करोड़ रुपये का इजाफा हो गया। सुबह 9:15 बजे BSE Sensex 2,613 अंक चढ़कर 77,230 पर पहुंच गया। यह 3.50% की बढ़त है।
NSE Nifty 731 अंक ऊपर चढ़कर 23,855 पर खुला, जो 3.16% की तेजी है।

क्यों आया इतना बड़ा उछाल?

इसकी मुख्य वजह है क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट है। पहले क्रूड 115 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया था, लेकिन सीजफायर की खबर के बाद ब्रेंट क्रूड 13% गिरकर 95 डॉलर के आसपास आ गया। इससे भारत को फायदा होगा क्योंकि हमारा देश तेल आयात करता है। सस्ता तेल मतलब कम महंगाई, बेहतर व्यापार संतुलन और कंपनियों के लिए अच्छी खबर।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ईरान पर हमले 2 हफ्ते के लिए रोक रहा है। ईरान ने भी इस सीजफायर को स्वीकार कर लिया है। इस समझौते में Strait of Hormuz को जहाजों के लिए फिर से खोलने का वादा किया है। यह इलाका तेल निर्यात के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। युद्ध की आशंका कम होने से निवेशकों का कॉन्फिडेंस बढ़ा है। पहले तेल महंगा होने की वजह से बाजार दबाव में था, लेकिन अब राहत मिल गई है।

Advertisement

शेयर बाजारों में भी तेजी

युद्धविराम की खबर के बाद बुधवार सुबह एशियाई शेयर बाजारों में भी तेजी आई। जापान का Nikkei 225 सूचकांक 5.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 29 हजार के ऊपर पहुंच गया, जबकि दक्षिण कोरिया का KOSPI सूचकांक 5.61 प्रतिशत बढ़ा। Hang Seng Index और ताइवान भारित सूचकांक सहित अन्य क्षेत्रीय सूचकांकों में क्रमशः 3.04 प्रतिशत या 763.47 अंक और 3.72 प्रतिशत या 1234.69 अंक की बढ़त देखी गई।

ये भी पढ़ें: ईरान में सत्ता संकट गहराया, सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई बेहोश! शासन चलाने में असमर्थ 

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड